उतरौला बलरामपुर -शनिवार को ग्राम पंचायत इमिलिया बंघुरा में स्थित राम तीर्थ डिग्री कॉलेज के सभागार में पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अन्तर्गत आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन के दौरान योग अभ्यास के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में उतरौला नगर के सभी पदाधि कारी एवं कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे। समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक राम प्रताप वर्मा ने सहभागिता करते हुए सभी कार्य कर्ताओं के साथ योग अभ्यास भी किया,और स्वस्थ जीवन शैलीअप नाने का संदेश देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रशि क्षण अत्यन्त जरुरी है। प्रशिक्षण के माध्यम से सभी कार्यकर्ताओं को न केवल पार्टी की विचार धारा की गहराई से जानकारी मिलती है, बल्कि उन्हें समाज के बीच प्रभावी ढंग से कार्य करने की दिशा भी प्राप्त होती है।
विधायक राम प्रताप वर्मा ने आगे यह भी कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय के अन्त्योदय के सिद्धान्त को आत्मसात करते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी समस्याओं के समाधान हेतु प्रयास करना चाहिए। योग को दैनिक जीवन मेंशामिल करने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि स्वस्थ कार्यकर्ता ही सशक्त संगठन का निर्माण कर सकते हैं। इस कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण शिविर में दिए गए विभिन्न विषयों की समी क्षा भी की गई है, जिसमें संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार एवं जन सम्पर्क जैसे महत्व पूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की गई। प्रशिक्षकों के द्वारा कार्यकर्ताओं को व्यवहारिक ज्ञान भी दिया गया, जिससे वे क्षेत्र में बेहतर ढंग से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन कर सकें।समापन के अवसर पर उपस्थितपदाधिकारियों ने प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभव साझा करते हुए इसे अत्यन्त उप योगी बताया। इस कार्य क्रम के अन्त में सभी प्रतिभागियों को आगा मी समय में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर नगर मंडल के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता,पदा धिकारी एवं क्षेत्रीय गण मान्य लोग उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम को सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know