बलरामपुर- दोपहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों द्वारा पैनिक बाइंग के परिणामस्वरूप बृहस्पतिवार दिनांक 16.04.2026 को बलरामपुर जिले के 41 पेट्रोल पम्पों पर पेट्रोल और 37 पेट्रोल पम्पों पर डीजल, शुक्रवार दिनांक 17.04.2026 को बलरामपुर जिले के 46 पेट्रोल पम्पों पर पेट्रोल और 33 पेट्रोल पम्पों पर डीजल, शनिवार दिनांक 18.04.2016 को बलरामपुर जिले के 41 पेट्रोल पम्पों पर पेट्रोल और 26 पेट्रोल पम्पों पर, रविवार दिनांक 19.04.2016 को बलरामपुर जिले के 43 पेट्रोल पम्पों पर पेट्रोल और 25 पेट्रोल पम्पों पर डीजल और दिनांक 21.04.2026 को जिले के 48 पेट्रोल पम्पों पर पेट्रोल और 21 पेट्रोल पम्पों पर डीजल का स्टॉक समाप्त हो गया था।
​बलरामपुर जिले में प्रतिदिन औसतन 92000 लीटर पेट्रोल और 141000 लीटर डीजल की बिक्री होती थी, परन्तु बुधवार दिनांक 15 अप्रैल, 2026 को 147200 लीटर पेट्रोल और 188100 लीटर डीजल, बृहस्पतिवार दिनांक 16 अप्रैल, 2026 को 135900 लीटर पेट्रोल और 256100 लीटर डीजल, शुक्रवार दिनांक 17 अप्रैल, 2026 को 155654 लीटर पेट्रोल और 311502 लीटर डीजल, शनिवार दिनांक 18 अप्रैल, 2026 को 130502 लीटर पेट्रोल और 232761 लीटर डीजल, दिनांक 19.04.2026 को 178890 लीटर पेट्रोल और 261020 लीटर डीजल और दिनांक 20.04.2026 को 97242 लीटर पेट्रोल और 170586 लीटर डीजल की बिक्री हुई, जो औसत बिक्री से बहुत अधिक है। इसके बावजूद डीजल-पेट्रोल की आमद बढ़ाकर मांग और आपूर्ति को संतुलित करने का प्रयास किया गया।

दिनांक 15 से 20 अप्रैल 2026 के बीच जिले में पेट्रोल और डीजल की मांग में भारी बढ़ोतरी देखी गई। IOC, BPC और HPC द्वारा कुल आपूर्ति (आमद) और बिक्री के आंकड़ों के अनुसार, 17 अप्रैल को सबसे अधिक 202 (हजार) लीटर पेट्रोल और 352 (हजार) लीटर डीजल की आमद सुनिश्चित की गई। 19 अप्रैल को सर्वाधिक 178.89 (हजार) लीटर पेट्रोल और 261.02 (हजार) लीटर डीजल की खपत हुई, जो सामान्य औसत बिक्री (पेट्रोल 91.18 और डीजल 140.40) से लगभग दोगुनी थी। हालांकि, 20 अप्रैल तक प्रशासन ने आपूर्ति बढ़ाकर 194 (हजार) लीटर पेट्रोल और 381 (हजार) लीटर डीजल की आवक सुनिश्चित की, जिससे बढ़ती मांग और स्टॉक के बीच संतुलन बनाने का प्रयास किया गया।

उपर्युक्त आंकड़ों से स्पष्ट है कि डीजल-पेट्रोल की औसत बिक्री से बहुत अधिक बिक्री होने के बावजूद डीजल-पेट्रोल की आमद बढ़ाकर मांग और आपूर्ति को संतुलित करने का प्रयास किया गया है।
​दिनांक 21.04.2026 को पूर्वाह्न 10 बजे आई०ओ०सी०, बी०पी०सी० एवं एच०पी०सी० के पेट्रोल पम्पों पर 284237 लीटर पेट्रोल और 441168 लीटर डीजल का प्रारम्भिक स्टॉक मौजूद था। जबकि 215000 लीटर पेट्रोल और 498000 लीटर डीजल गोण्डा डिपो, लखनऊ डिपो और देवरिया जिले के बैतालपुर ऑयल डिपो से चलकर जिले के पेट्रोल पम्पों पर तेल टैंकर पहुंच चुके हैं और कुछ टैंकर रास्ते में हैं।
​तीनों सरकारी तेल कम्पनियों के साथ ही रिलायंस तेल कम्पनी के सेल्स ऑफिसरों से समन्वय करके जिले में आपूर्ति की निरंतरता को बनाए रखने का प्रयास किया गया है। इसके परिणामस्वरूप स्थिति में यथाशीघ्र गुणात्मक सुधार की प्रबल संभावना है।
​उल्लेखनीय है कि बी०पी०सी०एल० के पेट्रोल पम्पों को गोण्डा ऑयल डिपो से और आई०ओ०सी०एल० एवं एच०पी०सी०एल० के पेट्रोल पम्पों को लखनऊ डिपो से डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति प्राप्त होती रही है। दिनांक 16 अप्रैल, 2023 से घाघराघाट से भारी वाहनों के आवागमन को प्रतिबन्धित किए जाने के कारण लखनऊ से आने वाले तेल टैंकरों को वैकल्पिक मार्ग से अयोध्या होते हुए अथवा सीतापुर होते हुए बलरामपुर जिले में मंगाया जा रहा है। स्थिति पर शीघ्र नियंत्रण पाने के उद्देश्य से पचपेड़वा एवं गैसड़ी क्षेत्र में स्थित आई०ओ०सी०एल० के पम्पों को देवरिया जिले के बैतालपुर डिपो से डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति कराई जा रही है।
​जिला प्रशासन की सतत निगरानी एवं नियमित अनुश्रवण के परिणामस्वरूप जनपद बलरामपुर में पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति के यथाशीघ्र संतोषजनक, सुचारु एवं सामान्य हो जाने की प्रबल संभावना है। जिला प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट किया जाता है कि जनपद में कहीं भी डीजल-पेट्रोल की कमी नहीं है। जनपद में डीजल एवं पेट्रोल की उपलब्धता दैनिक आवश्यकता से कहीं अधिक है।
*​जनसामान्य से विशेष अपील*
​जिला प्रशासन सभी नागरिकों से विनम्र अपील करता है कि भ्रामक खबरों से बचें; और सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली किसी भी अपुष्ट खबर पर विश्वास न करें।
*​अनावश्यक भंडारण न करके सामान्य खरीदारी करें* — डीजल एवं पेट्रोल का स्टॉक करना न केवल असुरक्षित है, बल्कि यह कृत्रिम मांग पैदा कर दूसरों के लिए असुविधा उत्पन्न करता है। अतः अपनी दैनिक आवश्यकता के अनुसार ही पेट्रोल/डीजल खरीदें।
​जनपद में पेट्रोल एवं डीजल की कोई कमी नहीं है और स्थिति पूरी तरह सामान्य है। प्रशासन हर नागरिक को सुगमता से पेट्रोल एवं डीजल उपलब्ध कराने हेतु प्रतिबद्ध है।

               हिन्दी संवाद न्यूज से
                 रिपोर्टर वी. संघर्ष
                    बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने