भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में प्रशिक्षण अभियान की रूपरेखा तैयार, मंडल स्तर पर दो दिवसीय वर्ग होंगे आयोजित
बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को पार्टी कार्यालय अटल भवन में आयोजित हुई। बैठक में विधानसभा वार मंडलों में छूटे कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने की।
जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। उनके सशक्त और प्रशिक्षित होने से संगठन को मजबूती मिलती है।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस महा अभियान में सक्रिय भागीदारी करें, ताकि वैचारिक रूप से और अधिक मजबूत बन सकें। अभियान के जिला संयोजक एवं जिला महामंत्री डॉ. अजय सिंह ‘पिंकू’ ने बताया कि विधानसभा वार छूटे मंडल कार्यकर्ताओं के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाएंगे।
इसके तहत 23 व 24 अप्रैल को तुलसीपुर तथा 24 व 25 अप्रैल को बलरामपुर, उतरौला और गैसड़ी विधानसभा क्षेत्रों में प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जाएगा। बैठक में जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, वरुण सिंह ‘मोनू’, संजय शुक्ला, जिला महामंत्री बिंदु विश्वकर्मा, रामकृपाल शुक्ला, दुष्यंत चौधरी, अवधेश तिवारी ‘तरुण’, सह मीडिया प्रभारी अवधेश पांडेय, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र उपाध्याय, अटल वर्मा, सुरेश तिवारी, विनय मिश्रा, फणीन्द्र गुप्ता, अनिल कुमार, मेलाराम वर्मा, प्रभात सिंह, पांडव पासवान, सोनू मिश्रा, जिलेदार पांडेय, जयंत सिंह ‘धर्मू’, मनीष तिवारी, दिलीप द्विवेदी, जयचंद, रजनीश पांडेय और रोहित गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
उमेश चन्द्र तिवारी
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज़
बलरामपुर
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know