आज की कुछ प्रमुख खबरें-
------------------------
आगरा, तेज रफ्तार कार दुकान में घुसी, नशे में धुत युवक पर आरोप, मासूम प्रदीप की दर्दनाक मौत, बहन स्नेहा गंभीर घायल, कार चालक राहुल अरेस्ट, बिना लाइसेंस नशे में गाड़ी चलाने का आरोप, न्यू आगरा दयालबाग क्षेत्र की घटना
लखनऊ, महोना में किराए की कोख मामला, सहारा वेल केयर हॉस्पिटल पर गंभीर आरोप, वायरल वीडियो में दलालों के बीच नवजात सौदेबाजी की बातचीत, अस्पताल को नोटिस जारी, 2 दिन में जवाब मांगा गया, जमीन की वैधता भी संदिग्ध
बागपत, ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे लूट मामला, व्यापारी से लूट का आरोपी नीरज दिल्ली से गिरफ्तार, खेकड़ा पुलिस ने की कार्रवाई
मऊ, कार और ट्रेलर में भीषण टक्कर, 5 लोगों की मौत, कई घायल, रांची से लौटते समय हादसा, दोहरीघाट थाना क्षेत्र की घटना
ललितपुर, तेज रफ्तार कार और बाइक की टक्कर, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत, तालबेहट हाईवे क्षेत्र की घटना
अयोध्या, 10 परीक्षा केंद्रों पर होमगार्ड भर्ती परीक्षा, 2 पालियों में परीक्षा, DIG द्वारा लगातार मॉनिटरिंग, 29 अप्रैल को मंदिरों में ध्वजारोहण कार्यक्रम, सीएम योगी शिव मंदिर में करेंगे ध्वजारोहण, इलेक्ट्रिक बसों का नॉनस्टॉप संचालन शुरू
गाजियाबाद, आज अखिलेश यादव का कार्यक्रम, किसानों के साथ संवाद, रेडिसन होटल में किसान संगोष्ठी, कृषि विशेषज्ञ भी शामिल होंगे
हापुड़, सड़क पर गंदगी को लेकर लोगों का हंगामा, गढ़ रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन, हापुड़ देहात थाना क्षेत्र का मामला
लखीमपुर, निजी अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत, बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा था अस्पताल, ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर पर केस दर्ज, अस्पताल सील
सहारनपुर, नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, घर में बंधक बनाकर वारदात, आरोपी शिवम गिरफ्तार, चाची पर साजिश के आरोप, गंगोह क्षेत्र की घटना
झांसी, दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 3 साल के बेटे की हत्या कर खुद फांसी लगाई, शराब के नशे में वारदात, रक्सा थाना क्षेत्र की घटना
अमेठी, BJP नेता मनोज पासी को धमकी, मांस बिक्री लाइसेंस शिकायत के बाद विवाद, विशेष समुदाय पर धमकी का आरोप, मुसाफिरखाना क्षेत्र का मामला
दिल्ली, गाजीपुर घटना पर प्रियंका गांधी का ट्वीट, यूपी में महिला अपराध पर गंभीर आरोप, सरकार पर पीड़ित परिवार को धमकाने का आरोप, महिलाओं के खिलाफ अत्याचार पर बयान
उधमसिंहनगर, बेनी मजार को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया, रेलवे जमीन पर बनी थी मजार, हाईवे चौड़ीकरण में बाधा थी संरचना
लखनऊ, यूपी BJP अध्यक्ष पंकज चौधरी का हरदोई दौरा, गंगा एक्सप्रेसवे की तैयारियों का जायजा लेंगे, उद्घाटन से पहले कार्यों का निरीक्षण और प्रशासनिक समीक्षा करेंगे
झांसी, झांसी और कानपुर के बीच होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए 25 से 27 अप्रैल तक स्पेशल ट्रेनों का संचालन, पहली ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से दोपहर 1:30 बजे रवाना होगी
सहारनपुर, यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा आज से शुरू, जिले के 24 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा, करीब 50 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, प्रशासन अलर्ट मोड में
संभल, तीन दिन तक होमगार्ड भर्ती परीक्षा का आयोजन, 10 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में परीक्षा, गर्मी को देखते हुए विशेष इंतजाम और मेडिकल टीमें तैनात
रायबरेली, गंगा एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा क्षेत्र का निरीक्षण, डीएम और एसपी ने सुरक्षा, यातायात और पार्किंग व्यवस्थाओं का जायजा लिया
हापुड़, यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा आज से शुरू, 9 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा, नकल रोकने के लिए सख्ती, सभी केंद्र CCTV से लैस
बहराइच, नेपाल बॉर्डर बाजारों में सन्नाटा, नेपाल सरकार की सख्ती का असर, 100 रुपए से अधिक खरीद पर टैक्स लागू, भारतीय सामान पर अतिरिक्त शुल्क से खरीदारी बंद
     फतेहपुर, रिजर्व पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड से पहले बड़ा खाना और सम्मान समारोह, डीएम निधि गुप्ता वत्स और एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने परोसा भोजन
आगरा, पति-पत्नी ने किया सुसाइड, पत्नी ने जगदीशपुरा में और पति ने लखनऊ होटल में दी जान, दोनों शिक्षक थे, घरेलू कलह कारण बताया गया
बांदा, सर्राफा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, पड़ोसी ने वारदात को अंजाम दिया, विरोध में सड़क जाम, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार
कानपुर, कार गैराज में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
हापुड़, दबंग भट्टा ठेकेदार का आतंक, कर्मचारियों की बेरहमी से पिटाई, महिला समेत 3 घायल, पुलिस जांच में जुटी। 
सीतापुर, बार एसोसिएशन चुनाव परिणाम घोषित, एड. अक्षय सहाय बने अध्यक्ष, सुधीर शर्मा बने महामंत्री, अन्य पदों पर भी जीत घोषित। 
दिल्ली, राहुल गांधी का पश्चिम बंगाल दौरा आज, कई जनसभाओं को करेंगे संबोधित, प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील करेंगे। 

               हिन्दी संवाद न्यूज से
                रिपोर्टर वी. संघर्ष
                   बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने