उतरौला बलरामपुर- कांग्रेस के वरिष्ठ नेत्री मोहसिना किदवई के निधन की खबर पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त हो गया। उनके सम्मान में पूर्व विधायक मंगल देव सिंह के ग्राम रानी जोत में स्थित उनके आवास पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। आयोजन के दौरान कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने भारी संख्या में दिवंगत आत्मा को भावभीनी तरीके से श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद शोक सभा का आयोजन पूर्व विधायक मंगल देव सिंह के आह्वान पर किया गया। इस कार्यक्रम की अध्य क्षता कर रहे पूर्वसांसद चन्द्र भाल मणि तिवारी पूर्व विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनुज सिंह ने संयुक्त रूप से की। उपस्थित लोगों ने मोहसिना किदवई के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया, और उनके योगदान को भी याद किया गया।सभा में पूर्व विधायक मंगल देव सिंह ने कहा कि मोहसिना किदवई का राजनीतिक जीवन लम्बे समय होने से वह सक्रिय और प्रभाव शाली रहा। वर्ष 1932 में जन्मी किदवई ने उत्तर प्रदेश से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की वरिष्ठतम नेताओं में भी शामिल रहीं। उन्होंने केन्द्र सरकार में शहरी विकास, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा पर्यटन जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी भी संभाली। राजीव गांधी के कार्यकाल में भी वे केन्द्रीय मंत्री रहीं और बाद की सरकारों में भी सेवाएं देती रहीं। कई बार राज्य सभा की सदस्य भी चुनी गईं और सांसद में लम्बे समय तक कांग्रेस का प्रतिनिधित्व किया।
मोहसिना किदवई उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। साथ ही ऑलइंडिया कांग्रेस कमेटी में संगठ नात्मक स्तर पर अहम भूमिका भी निभाई है और पार्टी की नीतियों व रणनीतियों के निर्धारण में भी सक्रिय योग दान रहा। उन्हें कांग्रेस की सबसे वरिष्ठ और सम्मानित महिला नेता ओं में गिना जाता था, जो अपनी सादगी, स्पष्ट वादिता और स्वच्छ छवि के लिए भी जानी जाती थीं। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर पूर्व सांसद चन्द्र भाल मणि त्रिपाठी ने कहा कि मोहसिना किदवई ने महिला सशक्तिकरण और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए, जो सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।कार्यक्रम के अन्त में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शिव लाल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मारकंडे मिश्रा, भीष्म सिंह, डॉक्टर खलीउल्लाह, डॉक्टर राकेश तिवारी, पूर्व उपाध्यक्ष राज बहादुर यादव, मंगल देव सिंह, दिलशाद, लाल साहब, युवा प्रकोष्ठ कांग्रेस के महा सचिव अरशद खान, संगठन प्रभारी अनिल कुमार यादव के अलावा भारी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know