औरैया // कोतवाली अजीतमल के गांव टढ़वा विकू में शुक्रवार रात आरोपियों ने घर में घुसकर कुल्हाड़ी व लाठी डंडों से एक परिवार के चार लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया किसान समेत चारों घायलों को सीएचसी ले जाया गया पुलिस ने मामले में तीन नामजद समेत सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है गांव टढ़वा विकू निवासी शिवकुमार ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम वह खेतों से गेहूं काटकर घर पहुंचा। तभी गांव के ही आरोपी कुल्हाड़ी व लाठी डंडा लेकर घर में घुसकर गाली गलौज करने लगे विरोध करने पर आरोपियों ने उनपर हमला कर दिया शिवकुमार के अनुसार शोर सुनकर परिवार के अपरबल सिंह, गब्बर सिंह और शिवसागर उसे बचाने दौड़े तो आरोपियों ने अपरबल सिंह के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। हमले में अपरबल गंभीर रूप से घायल हो गए गब्बर और शिवकुमार को भी पीटकर घायल कर दिया गया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया वहां उनका उपचार किया गया बाद में पुलिस ने तहरीर के आधार पर जितेंद्र कुमार, सोलंकी, और लिटिल समेत सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है अपराध निरीक्षक रामचंद्र वर्मा ने बताया कि आरोपियों की तलास जारी है जल्द सभी की गिरफ्तारी होगी।

रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिन्दी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने