उतरौला बलरामपुर-शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले अभियुक्त को थाना गैण्डास बुजुर्ग की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपहृता को भी बरामद कर लिया है। वादी पक्ष के द्वारा थाना गैंड़ास बुजुर्ग पर दी गई तहरीर के अनुसार उनकी पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। पता चला कि शिवा शर्मा पुत्र विजय कुमार शर्मा निवासी इमरोल थाना भीरा जनपद लखीमपुर खीरी के द्वारा बहला- फुसलाकर व शादी का झांसा देकर उसे अपने प्रेम जाल में फंसा कर अपहरण लिया गया था । तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 02/26 धारा 87/137(2) बीo एनo एसo पंजीकृत किया गया था।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के द्वारा वांछित/वारण्टी अपरा धियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहेअभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में गैडास बुजुर्ग थानाध्यक्षराजीव कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा कार्यवाही से आज दिनांक 11.04.2026 को थाना गैण्डास बुजुर्ग की पुलिस टीम ने वांछि त अभियुक्त शिवा शर्मा पुत्र विजय कुमार शर्मा निवासी इमरोल थाना भीरा जनपद लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार करके अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष रवाना कर दिया गया।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know