औरैया // गांव कुदरकोट स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के पास एक मकान में आग लगने से अफरातफरी मच गई गांव निवासी मानसिंह ने बताया कि उनके पड़ोसी सुरेश कुमार नाली में कूड़ा जला रहे थे, इसी दौरान आग उनके मकान तक पहुंच गई पीडि़त के अनुसार आग की चपेट में आने से घर में रखा करीब पांच क्विंटल गेहूं, दो मुर्गियां व छप्पर सहित अन्य सामान जल गया इससे पांच क्विंटल गेहूं व सामान जल गया, मामले में सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया आग बुझाने के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया, जिससे मारपीट हो गई पहले पक्ष से कमलेश कुमार दूसरे पक्ष से दारा सिंह तथा सुखरानी मारपीट में घायल हो गईं पुलिस ने कमलेश कुमार उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एरवाकटरा भेज दिया अन्य दो मामूली घायल हुए थानाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया था मारपीट में घायल को अस्पताल भेजा गया है तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिन्दी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने