उतरौला बलरामपुर- तहसील क्षेत्र में डीजल और पेट्रोल की किल्ल त पुनः समस्या पैदा हो गई है जिससे आमजन के साथ साथ किसानों की चिन्ता और बढ़ गई है। पेट्रोल पम्पो पर लम्बी कतारें लग रही हैं। डीजल की कमी से खेती-किसानी के काम प्रभावित हो रहे हैं। गेहूं की कटाई का सीजन होने से डीजल की मांग कई गुना बढ़ गई है।
किसानों का कहना है कि डीजल न मिलने से ट्रैक्टर और हार्वेस्टर खड़े हैं, जिससे फसल की कटाई में देरी हो रही है। जिन खेतों से गेहूं कट चुका है, वहां अगली फसल की तैया री और सिंचाई के लिए भी डीजल जरूरी है। ऐसे में दोहरी मार पड़ रही है। वहीं आम नाग रिकों को पेट्रोल केलिए घंटों घंटों लाइन में लग ना पड़ता है। लोगों ने बताया कि आपूर्ति कम होने से बार-बारचक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जिस से समय और श्रम दोनों की बर्बादी हो रही है। सुबह से ही पम्पो पर भीड़ जुटने लगी है।
सूत्रों के अनुसार,आपू र्ति में असंतुलन और अचानक बढ़ जाने की स्थिति बनी हुई है। कटाई के मौसम में डीजल की खपत बढ़ ना स्वाभाविक है। अगर समय पर आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो समस्या और गम्भीर हो सकती है। स्थानीय लोगों और किसानों ने प्रशासन से पेट्रोल- डीजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है, कि देरी से कृषि कार्य और उत्पा दन दोनों प्रभावित होंगे। प्रशासन ने फिल हाल स्थिति पर नजर रखने की बात कही है। आपूर्ति सामान्य होने पर लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

            हिन्दी संवाद न्यूज से
           असगर अली की खबर
             उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने