उतरौला बलरामपुर- भारतीय जनता पार्टी के द्वारा संचालित ‘नारी शक्ति वन्दन’ अभियान के तहत बुधवार को नगर क्षेत्र में बाइक द्वारा एक भव्य रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य था कि महिला ओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति जन-जागरूकता फैलाना। रैली की शुरु आत दुःख हरण नाथ मन्दिर राजगद्दी से की गई। उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवा ना किया। बाइक रैली में भारी-भरकम संख्या में भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं, महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली नगर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी, जिससेआमजन तक महिला सशक्ति करण का सन्देश प्रभा वी रूप से पहुंचा। इस दौरान भाजपा के पदा धिकारियों ने एवं कार्यकर्ताओं ने “नारी शक्ति का सम्मान, देश का अभिमान” जैसे नारों के माध्यम से समाज को जागरूक किया। साथ ही साथ केन्द्र एवं राज्य सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी आम लोगों तक पहुंचाई गई।
इस कार्यक्रम को सम्बो धित करते हुएविधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा कि ‘नारी शक्ति वन्दन’ अभियान का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, और उन्हें आत्म निर्भर बनने के लिए प्रेरित करना है सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा, स्वा स्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में लगातार महत्व पूर्ण कदम उठा रही है, जिनका लाभ हर महि ला तक पहुंचना चाहिए
नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चन्द गुप्ता ने कहा किसमाज के समग्र विकास में महिलाओं कीभागीदारी अत्यन्त आवश्यक है। जब महिलाएं सशक्त होंगी, तभी समाज और राष्ट्र भी सशक्त होगा। उन्होंने यह भी कहा कि सभी को महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के प्रति संवेदनशील रहने का आह्वान भी किया।
महिला मोर्चा की पदा धिकारियों ने भी महि लाओं से आगे आकर समाज और राष्ट्रनिर्माण में अपनी सक्रिय भूमि का निभाने की अपील की। रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष सविता गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवानन्द गुप्ता, राम प्रकाश गुप्ता, फणींद्र कुमार गुप्ता, रोहित गुप्ता के अलावा भाजपा के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता और नगर के अनेक गणमान्य नाग रिक उपस्थित रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know