उतरौला बलरामपुर- तहसील क्षेत्र में आम जन लोग एक साथ कई समस्याओं को लेकर जूझ रहे है। डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की किल्लत के बीच अब बैंकों में ‘नो कैश’ का बोर्ड लगने से और भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। लोग चिल चिलाती हुई धूप में एक दो लीटर पेट्रोल के लिए भी घंटों घंटों लाइन में खड़े रहने के लिए मजबूर हैं। *पम्पो पर लम्बी कतारें, खेती से प्रभावित* पेट्रोल पम्पो पर सुबह से ही लम्बी लाइने लग रही हैं। कई बार घंटों इंतजार करने के बाद भी पर्याप्तईंधन नहीं मिल पाता।डीजल की कमी से खेतों में चल रहे, कृषि कार्य प्रभावित हो रहा हैं, जिसका सीधा असर दैनिक जीवन और आवागमन पर पड़ रहा है। *गैस सिलेंडर के लिए चक्कर* सहालग के मौसम में रसोई गैस की किल्लत होने के कारण से लोगो की परेशानी और बढ़ा दी है। गैस सिलेंडर केलिए लोगों को एजेंसियों के चक्कर काटने पर मजबूर हैं। कई जगह लम्बी प्रतीक्षा के बाद भी गैस उपलब्ध नहीं हो पा रही। *बैंकों में नकदी संकट:* बैंकों के बाहर ‘नो कैश’ के बोर्ड लगने से आर्थिक गतिविधियां और भी ठप हो रही हैं। शादी- विवाह के सीजन में नकदी रुपए की जरूर त बढ़ गई है, लेकिन बैंक से पैसा न मिलने से लोग जरूरी काम नहीं निपटा पा रहे। इससे आमजन में असन्तोष व्याप्त है।
स्थानीय लोगों का कह ना है कि ईंधन, गैस और नकदी तीनों की कमी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सूत्रों के मुताबिक आपू र्ति में गड़बड़ी और बढ़ती मांग से यह स्थिति बनी हुई है।
फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर रखने की बात कह रहा है, लेकिन जमीनी स्तर पर राहत के ठोस संकेत नहीं दिखाई पड़ रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस और बैंकिंग सेवाओं की निय मित आपूर्ति की मांग की है, वरना समस्या और भी गम्भीर हो सकती है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know