उतरौला(बलरामपुर)-महिला आरक्षण बिल पारित न होने के विरोध में मंगलवार को उतरौला में भाजपा के विधायक राम प्रताप वर्मा के नेतृत्व में भाजपा के पदाधिकारी व कार्य कर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया विधायक राम प्रताप वर्मा ने विपक्ष के खिलाफ नारे बाजी करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।
*विधायक बोले महिला सशक्तिकरण ही भाजपा की प्राथमिकता है:* विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा कि महिला सशक्ति करण भाजपा की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में माना जाता है। केन्द्र सरकार महिलाओं को उनका समान अधिकार और अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन विपक्ष राजनी तिक स्वार्थ के चलते बिल में बाधा डाल रहे है। उन्होंने यह भी कहा कि बिल पारित होने से महिलाओं को राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व मिलेगा, और निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी भी बढ़ेगी। *भाजपा नेताओं ने जताया समर्थन* नगर पालि का परिषद उतरौला के अध्यक्ष प्रतिनिधिअनूप चन्द गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार महि लाओं के सम्मान और अधिकारों के लिए प्रति बद्ध है और बिल इसी दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष संदीप कुमार वर्मा ने कहा कि आधी आबादी को हक दिलाने के लिए यह बिल जरूरी है। सभी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि गांव-गांव जाकर महिला सशक्तिकरण का संदेश पहुंचाने के लिए आह्वान किया।
जिला उपाध्यक्ष देवा नन्द गुप्ता ने कहा कि विपक्ष की नकारात्मक राजनीति विकास में भी बाधा उत्पन्न कर रहे है। महिला आरक्षण बिल का विरोध महिलाओं के अधिकारों का विरो ध है, जिसे स्वीकारनहीं किया जा सकता है। प्रदर्शन के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने तख्ति यां लेकर नारे बाजी की और महिला अधिकारों के समर्थन में आवाज भी बुलन्द की। पुलिस की मौजूदगी में यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण रहा। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष फरीन्द्र गुप्ता, गन्ना चेयरमैन तोताराम वर्मा, कृष्ण कुमार गुप्ता, रोहित राज गुप्ता,सी बी माथुर, के अलावा सैकड़ों भाजपा के पदा धिकारी, व कार्यकर्ता महिला-पुरुष कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी
कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण बिल को शीघ्र पारित करने की मांग करते हुए कहा कि अगर महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए हम लोग संघर्ष जारी करने का संकल लिया।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know