उतरौला बलरामपुर- डॉक्टर एसo डीo भारती हॉस्पिटल उतरौला में मरीजों को अल्ट्रा साउण्ड के नाम पर धोखा व बेवकूफ बनाया जा रहा है। हर महीने की 20 तारीख को डॉक्टर एसoडीo भार ती हॉस्पिटल उतरौला में निःशुल्क अल्ट्रा साउण्ड किया जाता है।
 सूत्रों के द्वारा यह पता चला है कि मरीजों को घण्टो घण्टों डॉक्टर एसoडीoभारती हॉस्पिटल उतरौला में बैठाने के बाद मरीजो से यह कहा जाता है कि तुम्हारा अल्ट्रासाउण्ड हो चुका है। ऐसा मामला प्रकाश में आया है, कि 20/04/2026 को महिला मरीज डॉक्टर एसo डीo भारती हॉस्पिटल उतरौला में अल्ट्रासाउण्ड करवाने गई पर्ची कटवा कर लगभग 10 : 45 बजे जमा करती है, और अपने नम्बर का इंतजार करती है ,समय लगभग 2:30 बजे जब अपने नम्बर का महिला पूछताछ करती है कि अभी हमारा नम्बर नहीं आया है, तभी डॉक्टर एसo डीo भारती हॉस्पिटल उतरौला की महिला कर्मचारी के द्वारा यह बताया जाता है कि तुम्हारा अल्ट्रा साउण्ड हो चुका है।
जबकि यह महिला ने विरोध भी की, कि यह बात असम्भव है कि हमारे नाम के पर्चे पर किसी और महिला का अल्ट्रासाउण्ड कर दिया गया।  डॉक्टर एसo डीo भारती हॉस्पिटल उतरौला महिला कर्म चारी की बात मानी जाए, तो पहली महिला मरीज का तो पर्चा भी होना चाहिए, ऐसे मरी जों को निःशुल्क अल्ट्रा साउण्ड के नाम पर बेवकूफ बनाकर समय बर्बाद करके मरीजों  से धोखा किया जाता है।सूत्रों के अनुसार यह भी पता चला है कि सीoएचoसीo उतरौला से अधिकांश डिलीवरी का केश महिला मरीज आती हैं ,उनका जांच सीo एचo सीo उतरौ ला में करके मरीजों से मोटी रकम ऐठने के लिए डॉक्टर एसoडीo भारती हॉस्पिटल उतरौ ला में स्थानांतरण कर दिया जाता है। यह प्रक्रिया काफी दिनों से चल रहा है। ऐसी दशा  में उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा यह दावा किया जा रहा है, किडिलीवरी का सीoएचoसीo में उचित व्यवस्था कर रखा है। और सीoएचo सीo उतरौला से अधि कांश मरीज डिलीवरी महिला को डॉक्टर एसo डीo भारती हॉस्पिटल उतरौला में स्थानान्तरण करके मरीजों से मोटा रकम ऐठने का एक धंधा बना लिया है। उच्च अधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी से पूछने पर बताया कि गोपनीय तरीके से जांच करके जो भी इस कार्य में लिप्त है वैधानिक तरीके से कार्यवाही किया जायेगा है।

                हिन्दी संवाद न्यूज से
               असगर अली की खबर
                 उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने