उतरौला बलरामपुर- तहसील क्षेत्र के ग्राम रुस्तम नगर में स्थित राप्ती नदी के नैन सुखवा घाट पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक युवक नदी में डूब जाने से और काफी खोजबीन के बाद भी घटना के लगभग तीसरे दिन उसका शव को तैरते हुए बरामद हुआ
घटना के बाद से ही कस्बे के स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशा सन की ओर से समय रहते कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया लोगों का कहना है कि यदि तत्काल गोताखोरों की व्यवस्था कर दी जाती, तो शायद युवक को पहले ही खोजा जा सकता था। स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया पर भी अपनी नाराज़गी जाहिर करते हुए कहा कि एक युवक के डूबने जैसी गम्भीर घटना के बावजूद प्रशासन तीसरे दिन तक गोताखोर उप लब्ध नहीं करा पाई, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।कस्बे के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं के प्रति संवे दन शीलता दिखाते हुए तत्काल राहत एवं बचा व कार्य सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसीअन्य परिवार को इस तरह की पीड़ा न झेलनी पड़े।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know