उतरौला बलरामपुर - थाना कोतवाली उतरौला क्षेत्र के राप्ती नदी में नहाने के दौरान लापता हुए युवक का शव घटना के तीसरे दिन गुरूवार को बरामद हुआ। युवक जिस स्थान पर डूबा था, उससे लगभग 100 मीटर की दूरी परजाकर उसका शव मिलने से तीन दिनों से चल रहे सघन सर्च ऑपरेशन का अन्त हो गया। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
ज्ञात हो कि मोहल्ला सुभाष नगर के निवासी लगभग 18 वर्षीयहसन जैदी मंगलवार को अप ने दो साथियों के साथ रूस्तम नगर के पास राप्ती नदी में नहाने के लिए गया हुआ था।इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते वह लापता हो गया।
प्रभारी निरीक्षक अव धेश राज सिंह ने बता या कि आवश्यक विधि क कार्यवाही पूरी कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि तीन दिनों से लगातार चल रहे, अभियान में एनडीआर एफ,व स्थानीय गोता खोरों और पुलिस की संयुक्त टीम ने पूरी तत्परता से कार्य किया, जिसके परिणाम स्वरूप शव को बरामद कर लिया है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know