कानपुर // कानपुर किडनी कांड में मेरठ, नोएडा और दिल्ली के नर्सिंगहोम से जुड़े डॉ. अफजाल, डॉ. रोहित, डॉ. वैभव और डॉ. अनुराग उर्फ डॉ. अमित का नाम सामने आया है उनकी तलाश में पुलिस की टीमें मेरठ, देहरादून और नोएडा में डेरा डाले हुए हैं दिल्ली NCR की पुलिस के साथ ही जांच एजेंसियों से सहयोग लिया जा रहा है पुलिस ने कुछ डॉक्टरों के विदेश भागने की भी आशंका जताई जिस पर पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया है केशवपुरम के आहूजा अस्पताल में रविवार देर रात मुजफ्फनगर की पारुल तोमर को बिहार के बेगूसराय के आयुष की किडनी ट्रांसप्लांट की गई ऑपरेशन के बाद पारुल को प्रिया हॉस्पिटल और आयुष को मेडलाइफ हॉस्पिटल में भर्ती किया गया पुलिस और CMO कार्यालय की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की ओर आहूजा अस्पताल संचालक डॉ. सुरजीत सिंह, उनकी पत्नी डॉ. प्रीति आहूजा, राजेश कुमार, राम प्रकाश, नरेंद्र सिंह और शिवम अरोड़ा को मंगलवार गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि आरोपियों से हुई पूछताछ में डॉ. अफजाल, डॉ. रोहित, डॉ. वैभव और डॉ. अनुराग उर्फ डॉ. अमित का नाम सामने आया यह गुर्दा प्रत्यारोपण में स्थाई और अस्थाई तौर पर जुड़े हुए हैं डॉ. रोहित और उनकी टीम के किडनी ट्रांसप्लांट के समय आने के सुबूत दिए गए।

ट्रांसप्लांट की घटना CCTV कैमरे में रिकार्ड नहीं हो सकी आरोपियों ने बताया कि डॉ. रोहित ने ही ऑपरेशन से पहले स्टाफ की छुट्टी करने और CCTV कैमरों को बंद करने की सलाह दी थी जिसकी वजह से तीन मार्च को दक्षिण अफ्रीका की महिला अरेबिका और पारुल तोमर के ट्रांसप्लांट की घटना CCTV कैमरे में रिकार्ड नहीं हो सकी अस्पताल में CCTV कैमरे लगे हुए हैं डॉ. अफजाल, डॉ. वैभव और डॉ. अमित मेरठ के अल्फा अस्पताल से जुड़े रहे हैं। उनका संबंध अन्य अस्पतालों से भी है पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है संभावित ठिकानों से फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है 

DCP पश्चिम एसएम कासिम आबिदी के मुताबिक बुधवार को डॉ. अफजाल, डॉ. रोहित, डॉ. वैभव और डॉ. अनुराग उर्फ डॉ. अमित के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई लेकिन कोई नहीं मिला उनके परिजनों और रिश्तेदारों को जांच में सहयोग करने के लिए कहा गया है कुछ नर्सिंगहोम और निजी अस्पतालों से भी जानकारी जुटाई जा रही है वित्तीय लेनदेन की जानकारी मांगी चारों डॉक्टर और NCR क्षेत्र के कुछ नर्सिंगहोम संचालकों के खातों के ट्रांजेक्शन की डिटेल मांगी गई है उनके बैंक अकाउंट में कितनी रकम आ रही थी कब और कितनी निकल रही थी इसकी जानकारी के लिए बैंक अधिकारियों को ईमेल किया गया है आयकर विभाग के अधिकारियों से सहयोग मांगा गया है इस सम्बंध में पुलिस आयुक्त कानपुर रघुबीर लाल ने बताया कि किडनी कांड के आरोपियों के तार दिल्ली NCR के अलावा अन्य शहरों से जुड़े होने की जानकारी आ रही है कमिश्नरी पुलिस मामले की जांच कर रही है आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सभी संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है किसी को भी नही बक्सा जायेगा।

रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिन्दी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने