जलालपुर (अंबेडकरनगर)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जलालपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अंबरपुर सोनगांव मंडल के नए पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। ये नियुक्तियाँ भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी की संस्तुति पर की गई हैं।

नवगठित टीम में कृष्णा कुमार अग्रहरि को मंडल अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। वहीं, चंद्रमणि द्विवेदी, प्रभात जायसवाल, श्रीमती रेखा अश्विनी, उमाशंकर यादव और नरेंद्र देव को मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अलावा, अनिरुद्ध गौड़ और गजेंद्र चौहान को मंडल महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। मंडल मंत्रियों में रोहित कुमार, दीपक कुमार, अंकित यादव, अवधेश कुमार, दीपेश चतुर्वेदी और मेहंदी हसन को शामिल किया गया है, जबकि संजय गुप्ता को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष कृष्णा कुमार अग्रहरि ने कहा कि पूरी टीम एकजुट होकर पार्टी संगठन को मजबूत करने का कार्य करेगी। उन्होंने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का भी संकल्प लिया।

इन सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को भाजपा नेता अशोक उपाध्याय, सत्य प्रकाश सिंह, रामफेर कनौजिया, पंकज वर्मा, योगेश उपाध्याय, रणंजय सिंह और रविंद्र भारती सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने