जलालपुर (अम्बेडकर नगर)। यहां जमालपुर चौराहे के पास एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने नगरपालिका द्वारा लगाया गया भव्य स्वागत बोर्ड को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोर्ड टूटकर लटका गया था। हालांकि, इस हादसे में बड़ी जानमाल का नुकसान होते-होते बचा। आसपास मौजूद लोगों ने समय रहते खुद को सुरक्षित दूरी पर हटा लिया। गनीमत रही कि उस समय बोर्ड के पास कोई राहगीर या वाहन नहीं था। स्थानीय लोगों ने राहत जताई है कि सभी सुरक्षित हैं। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
स्कार्पियो की टक्कर से उखड़ा नगरपालिका का स्वागत बोर्ड
विकाश कुमार निषाद हिंदी संवाद
0
टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know