उतरौला बलरामपुर-भारत रत्न एवं संवि धान के निर्माता डॉक्टर. भीमराव आम्बेडकर की 135वां जयन्ती पर जनपद बलरामपुर के उतरौला में एक भव्य आयोजन की तैयारी कर ली गई है। डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर सेवा समि ति के तत्वावधान में एक विशाल जुलूस निकाला जाएगा, जिस में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।इस कार्य क्रम का नेतृत्व समिति के तहसील अध्यक्ष ओम प्रकाश गौतम करेंगे। जुलूस की शुरु आत जनपद के बार्डर पर स्थित ग्राम रसूला बाद से शुरू होगी। यह डुमरियागंज मार्ग से होते हुए ग्राम महुआ बाजार, गौबर्धनपुर, पुरैना बुलन्द, चिरकुटिया बाजार, पिडि़या हाशिम पारा और बक्सरिया होते हुए नगर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहा प्रवेश करते हुए बाजार के मुख्य मार्ग से जुलूस मुख्य मार्गों से भ्रमण करता हुआ गोण्डा मोड़ तिराहे से होता हुआ बाबा फक्कड़ दास मन्दिर के सामने स्थित बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा पर पहुंचकर श्रद्धांजलि और माल्यार्पण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में वक्ता बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और उन के ऐतिहासिक कार्यों पर प्रकाश डाला जायेगा। लोगों को उनके आदर्शों और विचारों पर चलने की प्रेरणा भी दी जाएगी। आयोजकों के अनुसार आयोजन का उद्देश्य समाज में समानता, शिक्षा और जागरूकता का सन्देश फैलाना है। जुलूस में दर्जनों गांवों से सैकड़ों लोगों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह है, और समिति ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस कार्य क्रम में शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था करने की अपेक्षा की गई है।

           हिन्दी संवाद न्यूज से
          असगर अली की खबर
            उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने