उतरौला बलरामपुर- शनिवार को दोपहर लगभग दो बजे मधपुर तिराहा पर एक नववि वाहिता के द्वारा घर के अन्दर फांसी लगाकर आत्म हत्या करने के मामले को गम्भीरता से देखते हुए संवेदन शील ता के दृष्टिगत से थाना गैड़ास बुजुर्ग की पुलिस ने सघन पैदल मार्च व फ्लैग मार्च किया।
कार्य वाहक थानाध्यक्ष शिवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने क्षेत्र में मार्च कर आम जन में सुरक्षा का भरोसा जगाने का प्रयास किया। मार्च का उद्देश्य था कि अपराधि यों में भय पैदा करना और कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखना है। इस दौरान पुलिस ने जनता से सीधा संवाद कर कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी की। साथ ही साथ असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्य वाही की चेतावनी भी दी। इस मौके पर एस आई सुभम यादव, एल आई यू भरत कुमार के अलावा भारी संख्या मे महिला आरक्षी व पुलिस बल मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know