बलरामपुर- दिनांक 10.04.2026 को जनपद बलरामपुर के पचपेड़वा ब्लाक के अर्न्तगत पड़ने वाले भांभर रेंज के रेहरा ग्राम में मानव वन्य जीव संघर्ष की दुखद घटना के बाद वन विभाग द्वारा रेंज स्तर पर युद्ध स्तर पर वन क्षेत्र से सटे एंव निकटवर्ती क्षेत्रों में 24 घंटे गश्त एंव वन्य जीवों की नियमित रूप से ट्रैकिंग की जा रही है। 
दिनांक 11 एंव 12 अप्रैल 2026 को भांभर रेंज के अर्न्तगत प्रतिदिन प्रातः 6.00 बजे से 9.00 बजे तक तक वन क्षेत्र के निकट रेहरा, बेलभरिया, परसरामपुर व पिपरा सडवा ग्राम तक तेन्दुआ के पगमार्ग की लगभग 4-6 किमी0 पैदल ट्रैकिंग की गयी। परन्तु पगमार्ग की पुष्टि नही पायी गयी।
​भांभर रेंज के फील्ड स्टाफ श्री नूरूलहुदा खां, वन दरोगा, श्री मयंकर सिंह, वन दरोगा, श्री विजय चौधरी, वन रक्षक, श्री रचित गौतम, वनरक्षक, श्री सतीश सिंह, वन रक्षक व श्री सूरज कुमार पाण्डेय, वन दरोगा द्वारा वन क्षेत्र के समीपवर्ती गांवों (रेहरा, छोटका-बड़का भुकुरवा, परसरामपुर, गिद्धहवा आदि) ग्रामों में गश्त/पेट्रोलिंग करते हुए वन्य जीव के उपस्थिति की जानकारी चाही गयी। मानव वन्य जीव संघर्ष के दृष्टिगत लगातार गश्त/पेट्रोलिंग हेतु भांभर रेंज के अर्न्तगत अतिरिक्त स्टाफ की ड्यूटी में भी लगा दी गयी है।
​भांभर रेंज के वन क्षेत्र के सटे व निकटवर्ती क्षेत्रों / गांवों में बैनर, पोस्टर एवं ई-रिक्शा व लाउडस्पीकर के माध्यम से "क्या करें, क्या न करें" के तहत जागरूक करते हुए लगातार गश्त करते हुए जल सामान्य को बचाव हेतु जागरूक करते हुए वन क्षेत्र में प्रवेश न करने हेतु सचेत किया जा रहा है। साथ ही साथ संवेदनशील गांवों/क्षेत्रों (रेहरा, परसुरामपुर) में ड्रोन के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। सांयकाल अंधेरा होने पर पूर्व के भांति वन क्षेत्र के निकटवर्ती एंव संवेदनशील ग्रामों में पटाखा भी फोडे जाने के निर्देश दिये जा चुके हैं, ताकि हिंसक वन्य जीव आवाज के भय से आबादी वाले क्षेत्र की ओर अग्रसर न हो सकें।
​उक्त के अतिरिक्त घटना स्थल एंव मानव वन्य जीव संघर्ष के दृष्टि से संवेदनशील अन्य ग्रामों में कैमरा ट्रैप स्थापित कर वन्य जीवों के मूवमेन्ट पर लगातार निगरानी रखने एंव ग्राम प्रधानों से समन्वय स्थापित कर नियमित चौपाल, गोष्ठी आयोजित करते हुए जनमानस को महुआ एकत्र करने, पालतू जानवरों को चराने, लकड़ी का चुगान करने हेतु कदापि वन क्षेत्र में प्रवेश न करने बावत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करते हुए ग्रामीणों को सचेत/जागरूक करने की कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गयी है।
डीएफओ​ ने समस्त जनमानस से अनुरोध है कि कदापि वन क्षेत्र में प्रवेश न करें तथा तात्कालिक सहायता हेतु  क्षेत्रीय वनाधिकारी भांभर के मो० न० - 7570048066 , क्षेत्रीय वनाधिकारी रामपुर के मो० न० - 8887852844 ,क्षेत्रीय वनाधिकारी तुलसीपुर के मो० न०  9517170830, क्षेत्रीय वनाधिकारी बरहवा के मो० न० - 8400293292,  क्षेत्रीय वनाधिकारी बनकटवा के मो० न०  9919248813,  क्षेत्रीय वनाधिकारी पूर्वी सोहेलवा के मो० न०  - 8299660750,  क्षेत्रीय वनाधिकारी पश्चिमी सोहेलवा के मो० न०  9899614259, 
उप प्रभागीय वनाधिकारी, तुलसीपुर  के मो० न० - 8318250149 पर अथवा स्थानीय पुलिस विभाग को दें।

             हिन्दी संवाद न्यूज से
              रिपोर्टर वी. संघर्ष
                 बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने