बलरामपुर- आज दिनांक 12.04.2026 को पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडे एवं क्षेत्राधिकारी यातायात डी.के. श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात उमेश सिंह मय टीम द्वारा सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सीट बेल्ट, हेलमेट, बिना लाइसेंस वाहन चलाने, गलत दिशा में वाहन संचालन एवं नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। साथ ही यात्री बसों में फायर एक्सटिंग्विशर एवं फर्स्ट एड बॉक्स की जांच की गई, जो अधिकांश बसों में उपलब्ध पाए गए।
तत्पश्चात प्रभारी यातायात उमेश सिंह मय टीम आमजन को तथा बस चालकों एवं परिचालकों को जागरुक किया गया कि वे वाहन चलाने से पूर्व यात्रियों को इमरजेंसी खिड़की के संबंध में आवश्यक जानकारी अवश्य दें, ताकि किसी भी विषम परिस्थिति में यात्रियों को इसका लाभ मिल सके।
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से कुल 67 वाहनों से 84,000 रुपये का समन शुल्क वसूला गया। साथ ही व्यापक स्तर पर यातायात नियमों के प्रति जन-जागरूकता अभियान भी चलाया गया।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know