चौधरी मुकेश सिंह की खास रिपोर्ट
**लखनऊ के विकास को नई रफ्तार**
गोमती नदी पर बन रहे कुल ₹146.89 करोड़ रुपए की लागत से नए आर्च सेतु एवं दाऊद नगर स्थित गऊ घाट पुल का औचक निरीक्षण**
डॉ नीरज बोरा
लखनऊ। लखनऊ उत्तर से विधायक डा. नीरज बोरा ने आज गोमती नदी पर ऐतिहासिक लाल पुल (ब्रिटिश कालीन पक्के पुल) के समीप निर्माणाधीन नए 4-लेन आर्च सेतु का औचक निरीक्षण किया। यह पुल पुराने ब्रिटिश कालीन आर्च सेतु की तर्ज पर ही आधुनिक 4-लेन आर्च सेतु के रूप में बनाया जा रहा है। सेतु की कुल लंबाई 180 मीटर और चैड़ाई 20.30 मीटर होगी। पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए दोनों ओर 1.50 मीटर चैड़ा फुटपाथ भी बनाया जाएगा। सेतु के साथ ही 326 मीटर लंबा पहुँच मार्ग भी बनाया जा रहा है। डा बोरा ने निरीक्षण के उपरांत कहा, माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में लखनऊ को आधुनिक बुनियादी ढांचा प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है। यह नया पुल न केवल पुराने पुल के ट्रैफिक भार को कम करेगा, बल्कि गोमती के दोनों किनारों के बीच कनेक्टिविटी को भी सशक्त करेगा। निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के अधिकारियों के साथ कार्य की प्रगति की समीक्षा की और गुणवत्ता के साथ समयबद्धता सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। इसके बाद गऊघाट, गोमती नदी पर निर्माणाधीन सेतु का निरीक्षण किया गया। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड (सेतु निर्माण इकाई-द्वितीय, लखनऊ) द्वारा बनाए जा रहे इस पुल से क्षेत्र की बड़ी आबादी को आवागमन में सुगमता होगी। गऊघाट, गोमती नदी पर 02-लेन सेतु, पहुंच मार्ग निर्माण जो कि स्वीकृत लागत ₹5398.08 लाख (लगभग 54 करोड़ रुपये), सेतु की कुल लंबाई 303.380 मीटर सेतु की चैड़ाई 10.50 मीटर मुख्य मार्ग 1.50 मीटर का फुटपाथ (दोनों ओर) पहुंच मार्ग की लंबाई 276.40 मीटर निर्धारित है। निरीक्षण के दौरान माननीय विधायक द्वारा निर्माण कार्य तय समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान डा.बोरा ने बताया कि क्षेत्र की जनता को जाम से मुक्ति दिलाने और आवागमन को सुगम बनाने के लिए यह दोनों सेतु एक मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने निर्माण स्थल पर सामग्री की गुणवत्ता की जांच की और कार्य की गति पर संतोष व्यक्त करते हुए आर्च पुल के लिए अक्टूबर एवं गऊघाट पुल के लिए अगस्त माह की समय सीमा निर्धारित करते हुए समय के भीतर पूरा करने पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होने परियोजना अधिकारियों को आई.आई.टी कानपुर द्वारा समय-समय पर निर्माणाधीन पुलों की गुणवत्ता जांच हेतु भी निर्देश दिये। इस निरीक्षण के दौरान राज्य सेतु निगम लिमिटेड के परियोजना प्रबंधक अमित वर्मा, एई आत्मा सिंह, एई दिवाकर गौतम एवं जेई अखिलेश सिंह, महानगर उपाध्यक्ष सौरभ वाल्मिकी,महामंत्री रामऔतार कनौजिया,सतीश वर्मा, ,शैलेन्द्र मौर्या, विशाल गुप्ता उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know