अधिवक्ता श्री विजय नारायण तिवारी निवासी बड़ागांव जंगीगंज के दो पुत्रो का प्रसासनिक सेवा में चयन होने से जनपद में ख़ुशी का माहौल
अधिवक्ता विजय नारायण तिवारी के दो पुत्र है पहले पुत्र आशुतोष तिवारी का UPPCS परीक्षा में प्रथम प्रयास में 8 वी रैंक प्राप्त करके नायब तहसील पद पर चयन हुए दूसरे पुत्र अंशुमान तिवारी का प्रथम प्रयास में भारत सरकार वित्त्य मंत्रालय के अधीन E- D - (Enforcement Directorate) विभाग में लीगल एडवाइजर के पद पर चयन हुआ
ज्ञात हो किअधिवक्ता विजय नारायण तिवारी (वी एन तिवारी) के बड़े भाई आई इ एस रहे है
वी एन तिवारी एडवोकेट का शिक्षा के प्रति सदैव सकारत्मक सोच रहा है अपने बच्चो को अच्छी शिक्षा दिलवाने के लिए उन्होंने शिक्षा कि नगरी ज्ञानपुर को चुना उस दौर में यातायात के साधन नगण्य थे इसके बावजूद उन्होंने शहर के प्रसिद्ध विद्यालय सेंट थॉमस स्कूल ज्ञानपुर में अपने दोनों बच्चों का एडमीशन करवाया। कक्षा एल के जी से कक्षा 8 तक स्वयं वकील साहब साइकल 10 किलोमीटर एक तरफ से बच्चो को ज्ञानपुर विद्यालयय पहुंचते और ले जाते छुट्टी हो जाने के बाद बच्चे किसी परिचित के यह रुके रहते जब वकील साहब कोर्ट से खली होते तो बच्चो को घर लेकर जाते बच्चो ने बाप के संघर्ष को बचपन से ही देखा था और उनके परिश्रम को चैलेंज के रूप में स्वीकार करते हुए खुद दिन रात एक करके पढाई पर अपना फोकस किया
तिवारी जी बताते है के बड़ा बेटा आशुतोष इलाहबाद यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेडुएशन किया और दूसरा बेटा बी एच यु से LLM किया है इस समय लॉ में रिसर्च कर रहा है
जब अधिवक्ता से हिंदी संवाद कि टीम ने गार्जियन को सन्देश देने के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि सभी गार्जियन अपने बच्चो को अच्छा नागरिक बनाना चाहते है थोड़ा समय बच्चो को भी देना चाहिए जो बच्चे आगे बढ़ाना चाहते हो उनका सहयोग करना चाहिए मनोबल बढ़ाना चाहिए
अंत में उन्होंने अपने बच्चो कि सफलता पर सभी को धन्यवाद दिया कहा कि सभी अधिवक्ता भाइयो शुभचिंतको मित्रो के आशीर्वाद शुभकामना और बच्चो के कठिन परिश्रम का फल है




एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know