बलरामपुर- भारतीय संविधान के शिल्पकार एवं भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय,अटल भवन बलरामपुर में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबासाहेब के चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उन्हें विनम्र नमन किया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबासाहेब के महान योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय लोकतंत्र की मजबूत नींव रखी और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनके आदर्श, विचार और सिद्धांत आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। वक्ताओं ने यह भी कहा कि बाबासाहेब का जीवन संघर्ष,समर्पण और समानता का प्रतीक है, जिससे हर व्यक्ति को प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस अवसर पर बलरामपुर भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र, सदर विधायक पल्टूराम, चेयरमैन डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह ‘गुड्डू’, प्रदीप सिंह,जिला महामंत्री अजय सिंह ‘पिंकू’, विंदु विश्वकर्मा,जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी, वंदना पासवान, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस, जिला मंत्री अवधेश तिवारी ‘तरुण, ललिता तिवारी,राजा राम गौतम सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन बाबासाहेब के आदर्शों को आत्मसात करने और उनके बताए मार्ग पर चलने के संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने सामाजिक समरसता, समानता और न्याय के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know