बलरामपुर- जनपद में विश्व मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में आज दिनांक 29 अप्रैल 2026 को बड़े पुल पर दो दिवसीय श्रम मेला का भव्य शुभारंभ किया गया। इस आयोजन का उद्घाटन आदर्श नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस द्वारा किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।
इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनिल कुमार चौधरी,प्रभारी चिकित्सा अधिकारी नगर क्षेत्र हिमांशु कुमार श्रीवास्तव,सभासद नंदलाल तिवारी एवं मनोज साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही नगरीय स्वास्थ्य केंद्र से फार्मासिस्ट समीर अहमद सिद्दीकी,इंद्रेश वर्मा तथा टीबी क्लीनिक से सूर्यमणि त्रिपाठी एवं सुरेश ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं की भी सराहनीय उपस्थिति रही।
श्रम मेले में 100 से अधिक श्रमिकों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया,जिसमें उन्हें आवश्यक औषधियां वितरित की गईं तथा विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य परामर्श भी प्रदान किया गया। इस पहल का उद्देश्य श्रमिक वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में बिंदू विश्वकर्मा एवं पुष्पा भाषा का विशेष योगदान रहा,जिनकी मेहनत और समर्पण की सभी ने सराहना की।
यह श्रम मेला आगामी दिवस तक जारी रहेगा,जिसमें और अधिक श्रमिकों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है।

             हिन्दी संवाद न्यूज से
               रिपोर्टर वी. संघर्ष
                  बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने