बलरामपुर - थाना गैडास बुजुर्ग अन्तर्गत ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर में स्थित एस एस बी इण्टर के प्रांगण में हाई स्कूल व इण्टर मीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉप 10 छात्र- छात्राओं को सम्मानित करने के लिए एकभव्य समारोह का आयोजन किया गया।
इस कार्य क्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह व विशिष्ट अतिथि थाना अध्यक्ष गैंड़ास बुजुर्ग राजीव मिश्रा ने मेधावियों को उपहार देकर उन्हें सम्मानित किया गया और उनका उत्साह वर्धन भी किया।इस मौके पर क्षेत्राधिकारी राघवेन्द्र सिंह ने कहा कि अनुशासन, समय प्रबन्धन और कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने यह भी कहा कि विद्या र्थी यदि अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर निरन्तर प्रयास करें, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। उन्होंने छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार अपनाने की भी प्रेरणा दी। थाना अध्यक्ष गैंड़ास बुजुर्ग राजीव मिश्रा ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति के जीवन को नई दिशा देती है। उन्होंने यह भी कहा कि आज के विद्या र्थी ही कल के भविष्य निर्माता हैं, इसलिए उन्हें पूरे मनोयोग से पढ़ाई कर अपने परि वार विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करना चाहिए।विद्यालय के प्रबन्धक डाक्टर एह सान खान ने हाई स्कूल में जिले में 11वां स्थान व विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा चंचल मिश्रा की फीस व आगे की पढ़ाई का समस्त खर्च उठाने की घोषणा की। उन्होंने यह भी कहा किभविष्य में यदि विद्यालय का कोई भी छात्र व छात्रा जिला टॉप करता है, तो उसे विद्यालय के तरफ़ एक स्कूटी प्रदान की जाएगी, तथा टॉप 10 में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को इले क्ट्रिक स्कूटी दी जाएगी साथ ही साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा चंचल मिश्रा को साइ किल भी भेंट की गई।
इस मौके पर डाक्टर अताउल्लाह खान ने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की उपल ब्धियां विद्यालय के शिक्षकों की मेहनत और मार्ग दर्शन का परिणाम हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें, और उन्हें उच्च लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करें।साथ ही साथ हाई स्कूल की छात्रा आंचल मिश्रा, निदा खान, नुसरत फात्मा, आंचल यादव, राधा यादव, दिशा गुप्ता, आकांक्षा प्रजापति, शाह इमरान रजा, सिदरा तथा इण्टर मीडिएट के मोहम्मद असद, सीमा यादव, अनामता फातिमा, अनम खातून,आदित्य सोनकर, फिरोजा फर हीन, नंदिनी, फरही न बानों, महबिश सिद्दी की, शबाना बानों को अतिथियों के द्वारा उप हार देकर उन्हें सम्मा नित किया गया। इस
कार्यक्रम के मौके पर प्रधानाचार्य अनूप कुमार सिंह, उप प्रधानाचार्य एवं बी यादव,दया शंकर पाण्डेय, बब्बू सिंह, उत्तम प्रसाद, प्रदीप कुमार मिश्रा, सुप्रिया वर्मा, मोहम्मद इरशाद, जफर खान, अनिल कुमार शुक्ला, रमापति गुप्ता, प्रांजलि गुप्ता, रमेश कुमार शर्मा, सोनू के अलावा भारी संख्या में अभिभावक व छात्र- छात्राएं मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know