औरैया // सदर कोतवाली क्षेत्र के जैतापुर गांव स्थित घर में अवैध रूप से घरेलू सिलिंडर जमा किए गए थे वहीं, पुलिस अब आरोपी एजेंसी मालिक की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है जिससे गिरफ्तारी जल्द की जा सके उधर जिलाधिकारी के निर्देश पर संयुक्त छापामारी में प्रशासन की टीम उस वक्त दंग रह गई, जब सदर कोतवाली के गांव जैतापुर निवासी शिवम कुमार दीक्षित के घर में भूसे वाले कमरे से सिलिंडरों का जखीरा मिला टीम ने मौके से 28 इंडेन गैस सिलिंडर बरामद किए थे इसमें नौ भरे और 19 खाली सिलिंडर थे घनी आबादी के बीच बिना किसी सुरक्षा मानकों के किया गया यह भंडारण किसी बड़े हादसे को दावत दे रहा था पकड़े गए आरोपी शिवम ने स्वीकार किया कि वह श्री दर्शन इंडेन गैस सर्विस में सेल्समैन और कंप्यूटर ऑपरेटर के तौर पर काम करता है अधिक मुनाफा कमाने और बाजार में सिलिंडरों की कालाबाजारी करने के उद्देश्य से वह घर से ही अवैध वितरण कर रहा था पुलिस की जांच में एजेंसी के मालिक अजीत कुमार मिश्रा की संलिप्तता मिलने पर दोनों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी शिवम को गिरफ्तार कर लिया गया था शुक्रवार को आरोपी शिवम को कोर्ट में पेश किया गया वहां से उसे इटावा जेल भेज दिया गया कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि एजेंसी मालिक की गिरफ्तारी के लिए टीमें काम कर रहीं हैं। जल्द कार्रवाई की जाएंगी वहीं बिधूना के मामले में SDM गरिमा सोनकिया और CO पी. पुनीत मिश्रा ने भरथना रोड स्थित एक मकान से 19 सिलिंडर और 800 लीटर डीजल पकड़ा था शुक्रवार शाम तक इस प्रकरण में FIR दर्ज नहीं कराई जा सकी CO ने बताया कि इसकी प्रक्रिया चल रही है जिलाधिकारी के अनुमोदन के उपरांत तहरीर प्राप्त कर FIR दर्ज की जाएगी।

रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिन्दी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने