औरैया // अपेक्षा महिला एवं बाल विकास समिति ने विकासखंड औरैया में ग्रामीण महिला किसानों के लिए 5 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया इसका उद्देश्य महिलाओं को आजीविका के बेहतर अवसरों से जोड़ना है 12 गांवों से आईं 35 लीडर महिलाओं ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया प्रशिक्षण में महिलाओं को बकरी पालन से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी दी गई प्रतिभागियों ने बताया कि तकनीकी मार्गदर्शन और बाजार से जुड़ाव मिलने पर वे बड़े स्तर पर बकरी पालन कर सकती हैं इससे उनके परिवार की आय में वृद्धि होगी प्रशिक्षक लाखन सिंह ने बकरी की विभिन्न नस्लों, उनके पालन पोषण और संतुलित आहार की जानकारी दी लाखन सिंह ने कहा कि कम लागत में बकरी पालन शुरू कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं परियोजना समन्वयक शिप्रा मिश्रा ने बताया कि बकरी पालन ग्रामीण महिलाओं के लिए आजीविका का सरल और प्रभावी माध्यम है सही प्रशिक्षण और मार्गदर्शन से वे कम संसाधनों में भी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकती हैं इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना है साथ ही उन्हें स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना भी है कार्यक्रम में कमला, ममता एवं शीला सहित अन्य प्रतिभागियों ने सहभागिता की।

रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिन्दी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने