बलरामपुर- आदर्श नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने नगर के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का व्यापक स्थलीय निरीक्षण कर चल रहे विकास कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं तकनीकी मानकों की गहन समीक्षा की। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना रहा कि सभी परियोजनाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप, पूर्ण पारदर्शिता के साथ तथा समयबद्ध तरीके से उत्कृष्ट गुणवत्ता में पूर्ण हों।
निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने झारखंडी सरोवर,रानी तालाब शिव मंदिर,श्री हनुमान मंदिर,चौक बाजार स्थित घंटाघर तथा बुद्धा पार्क (माया होटल के निकट) सहित अन्य निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता, मानकता एवं तकनीकी प्रक्रियाओं का विशेष ध्यान रखा जाए,ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही की गुंजाइश न रहे।
डॉ.सिंह ने स्पष्ट किया कि नगर के विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण भी प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि जनहित,विरासत संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति नगर पालिका की प्रतिबद्धता सदैव अटल,दृढ़ एवं अविचल रहेगी।
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र मौर्य,डी पी सिंह,गुड्डू सिंह,बंटी सिंह,जे.ई.सिविल अवनीश यादव,जे.ई. जल धर्मेन्द्र गौड, सफाई निरीक्षक दिवाकर पाण्डेय, राजस्व निरीक्षक राजेश कुमार,संजय शुक्ल,शुभेंद्र गौरव,शिवम मिश्रा,सत्य प्रकाश सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
इस व्यापक निरीक्षण से यह स्पष्ट होता है कि नगर प्रशासन विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता को लेकर पूरी तरह सजग है और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know