उतरौला बलरामपुर- विकास खण्ड गैडास बुजुर्ग अन्तर्गत ग्राम पंचायत हाशिम पारा में स्थित एल पी डी जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में चल रहे नव चंडी यज्ञ एवं राम लीला के द्वितीय दिवस पर आजमगढ़ से आए कलाकारों ने लीला के माध्यम से दर्शकों का मन मोहा लिया। विश्वा मित्र के अनुष्ठान में जब राक्षसों के द्वारा उत्पात मचाये जाने लगा, तो महामुनि विश्वामित्र अयोध्या के चक्रवर्ती राजा महराज दशरथ के राज दरबार में पहुंचते है,और यज्ञ रक्षार्थ राम और लक्ष्मण को अपने साथ भेजने को कहते हैं। राम और लक्ष्मण को साथ लेकर अनुष्ठान पूर्ण करते है जिसमें ताड़का वध, मारीच, सुबाहु वध, अहिल्या उद्धार, फिर राजा जनक के द्वारा निमंत्रण मिलने पर महा मुनि विश्वामित्र राम लक्ष्मण को अपने साथ लेकर जनकपुर प्रस्थान करते हैं। विश्वा मित्र की भूमिका निभाने वाले राम मनोरथ भारतीऔर सुबाहु,मारीच की भूमि का निभाने वाले जय सिंह तथा आडवाणी को दर्शकों ने खूब सरा हा। राम लीला कमेटी के अध्यक्ष राजेश मिश्रा मुख्य व्यवस्थापक राजे श कन्नौजिया, कोषाध्य क्ष अशोक कुमार कशौ धन, मंत्री जनक राम दुसाध ने बताया कि इस कार्यक्रम मे पूरे क्षेत्र वासियों के द्वारा विशेष सहयोग किया जाता हैं, इसी लिए पिछले कई वर्षों से राम लीला का मंचन किया जाता है। इससे समाज में समरसता और शक्ति उत्पन्न होती है। इस कार्यक्रम के मौके पर लक्ष्मी प्रसाद मिश्रा, नान बाबू कश्यप,हरीश निषाद, रमेश निषाद के अलावा तमाम कार्य कर्ताओं के द्वारा व्यव स्था की निगरानी की भी जाती हैं।

              हिन्दी संवाद न्यूज से
             असगर अली की खबर
              उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने