औरैया // शनिवार को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती बिधूना तहसील में शिकायतें सुन रहे थे इसी दौरान पुर्वा भग्गा निवासी कंचन देवी वहां पहुंचीं उन्होंने बताया कि करीब एक साल पहले उनकी पति पवन प्रकाश की मौत हो चुकी है उनकी जमीन गांव पूरा और धुपकरी में है पूरा की विरासत दर्ज हो चुकी है लेकिन धुपकरी की भूमि की विरासत अभी तक दर्ज नहीं हुई उन्होंने बताया कि वर्तमान में लेखपाल चंद्र कुमार हैं इससे पूर्व में तैनात रहे लेखपाल सत्येंद्र सेंगर से भी उन्होंने कई बार कहा लेकिन सुनवाई नहीं हुई वहीं लेखपाल द्वारा नक्शा दुरुस्त न करने का भी एक मामला सामने आया जिलाधिकारी ने जब लेखपाल सत्येंद्र सेंगर को बुलाया तो पता चला कि वह अनुपस्थित हैं इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई और SDM को तत्काल विरासत दर्ज कराने के आदेश दिए साथ ही लेखपाल को निलंबित करने के भी आदेश दिए, वहीं, सराय प्रथम निवासी कृपाराम ने विरोधियों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत की इस पर जिलाधिकारी ने मिशन समाधान के तहत निस्तारण कराने के लिए कहा वहीं अन्य लोगों ने भी जमीन पर कब्जा व पैमाइश संबंधी शिकायतें कीं कुल 149 शिकायतें इस दौरान आईं, जिसमें से 11 का ही मौके पर निस्तारण हो सका पुलिस अधीक्षक ने पुलिस संबंधी शिकायतों में मौके पर जाकर जांच के बाद ही निस्तारण के आदेश दिए इस मौके पर SDM गरिमा सोनकिया न्यायिक SDM अमित कुमार तहसीलदार शर्मानानंद DDO सतीश चंद्र पांडेय DC मनरेगा रामदुलार थानाध्यक्ष मुकेश बाबू चौहान सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिन्दी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know