क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 08.03.26 को वादी द्वारा थाना गैंड़ास बुजुर्ग पर लिखित तहरीरी सूचना दी गई कि विपक्षी रफीउद्दीन पुत्र बिस्मिल्लाह नि0 ग्राम जिगनाघाट थाना गैड़ास बुजुर्ग जनपद बलरामपुर द्वारा वादी की नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया तथा वादी द्वारा शिकायत करने पर आरोपी द्वारा गाली गुप्ता व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में थाना गैंड़ास बुजुर्ग पर मु0अ0सं0 25/26 धारा 65(1)/351(3)/352 बी.एन.एस. व ¾ पाक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया था।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष गैंड़ास बुजुर्ग श्री राजीव कुमार मिश्र के नेतृत्व मे थाना गैण्डास बुजुर्ग पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त रफीउद्दीन पुत्र बिस्मिल्लाह निo ग्राम जिगनाघाट थाना गैड़ास बुजुर्ग जनपद बलरामपुर को मु0अ0सं0 25/26 धारा 65(1)/351(3)/352 बी.एन.एस. व ¾ पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर माo न्यायालय रवाना किया गया।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know