औरैया // संपूर्ण समाधान दिवस के बाद जिलाधिकारी ने बिधूना तहसील के विभिन्न पटलों व कार्यालयों का निरीक्षण किया उन्होंने अभिलेखागार में बस्तों को सुव्यवस्थित न रखे जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त कर तत्काल सुधार करने की चेतावनी दी इसके बाद उन्होंने अभिलेखागार की व्यवस्था को लेकर SDM व तहसीलदार को सचेत किया एवं राजस्व लिपिक नीरज कुमार को अपने कक्ष में अभिलेखों के उचित प्रबंधन न करने तथा कार्यालय में साफ सफाई भी न होने पर चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए कार्यालय में लगे सभी पुराने सीलिंग फैन को बदलवाने के निर्देश दिए इसके बाद जिलाधिकारी ने संग्रह अनुभाग का निरीक्षण किया इसके बाद जिलाधिकारी ने कार्यालय रजिस्ट्रार कानूनगो व BRC सेंटर आदि का निरीक्षण करते हुए संबंधित कार्मिकों को निर्देश दिए कि उनके कार्यालय में मात्र वही पत्रावलियां रहेंगी जो वर्तमान में संचालित हैं।

रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिन्दी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने