बलरामपुर पुलिस द्वारा थाना कोoनगर क्षेत्रान्तर्गत खोए हुए 02 नाबालिक बच्चों को खोजकर उनके परिजन को किया गया सुपुर्द।
घटना का संक्षिप्त विवरण– आज दिनांक 07.03.2026 को थाना को0नगर क्षेत्रान्तर्गत ननकने पुत्र छेदीलाल निवासी थाना महाराजगंज बलरामपुर द्वारा यू0पी0112 पर कॉल करके बताया कि उसका 7 वर्ष का बच्चा गायब हो गया है,जिसका रंग सांवला व उसने लाल रंग की शर्ट व नीला लोअर पहन रखा है वह मात्र छाया हॉस्पिटल से कहीं खो गया है इस सूचना पर तत्काल पी0आर0वी0 टीम व मिशन शक्ति टीम द्वारा तत्परता से आवश्यक कार्यवाही के क्रम में खोज बीन शुरू की गई और 2 घण्टे के अन्दर बच्चे को सकुशल संतोषी मां तिराहा से बरामद कर उनके परिजन की सुपुर्दगी मे दिया गया। इस उल्लेखनीय कार्य हेतु जनमानस मे पुलिस की भूरी- भूरी प्रसंशा हो रही है।
बरामदगी टीम में कमाण्डर- काo सतवंत कुमार, सब कमाण्डर- मoकाo अर्चना देवी, सब कमाण्डर -मoकाo सरस्वती मिश्रा, होoगाo चालक ओमप्रकाश पाण्डेय का विशेष रूप से योगदान रहा।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know