बलरामपुर- आज दिनांक 7 मार्च 2026 को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय अटल भवन,तुलसी पार्क बलरामपुर में जिला संगठन (कोर कमेटी) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहारनपुर नगर के विधायक एवं पर्यवेक्षक राजीव गुम्बर तथा जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी की उपस्थिति में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक में भाजपा के जिला अध्यक्ष रवि कुमार मिश्र सहित सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर के विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, उतरौला के विधायक राम प्रताप वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह तथा गैसड़ी के निवर्तमान विधायक शैलेष कुमार सिंह शैलू सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने,आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। नेताओं ने संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के सहयोग से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know