आज दिनांक 20/03/2026 को संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल, लखनऊ की एक महत्वपूर्ण बैठक कुर्सी रोड स्थित आराधना होटल में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य विषय उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तावित वर्ष 2031 की महायोजना (मास्टर प्लान) रहा।

इस महायोजना के अंतर्गत कुर्सी रोड के चौड़ीकरण को लेकर विभिन्न प्रस्ताव सामने आए हैं, जिनमें कहीं सड़क की चौड़ाई 45 मीटर, कहीं 60 मीटर, कहीं 100 मीटर तथा कुछ स्थानों पर 150 मीटर तक निर्धारित की गई है। इस असमान एवं व्यापक चौड़ीकरण योजना को लेकर क्षेत्र के व्यापारियों में गंभीर चिंता व्याप्त है।

संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे व आराधना कुमारी द्वारा पूर्व में दिनांक 27 अप्रैल 2025 को व्यापारियों के साथ मिलकर इस विषय में आपत्ति उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक एवं प्रमुख सचिव (गृह) के समक्ष लिखित रूप में दर्ज कराई गई थी।

उक्त आपत्ति पर संज्ञान लेते हुए सरकार द्वारा पुनः प्रभावित व्यापारियों से उनकी समस्याओं को विस्तार से प्रस्तुत करने हेतु आपत्ति दर्ज कराने का अवसर प्रदान किया गया है। शासन के आदेशानुसार, कुर्सी रोड के जिन व्यापारियों को इस योजना से किसी प्रकार की समस्या है, वे अपनी आपत्तियां एवं सुझाव स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करें। आज की बैठक में उपस्थित राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पाण्डे, ऋषि त्रिवेदी,आराधना कुमारी, मधु पाठक.अतुल त्रिवेदी, बृजेंद्र कुमार रावत, राम खेलावन यादव,विशाल रावत, अरून कुमार गुप्ता , कमलेश लोधी, आशीष गुप्ता,अराफात अहमद,राकेश ,रुकराव सिद्दीकी,जितेंद्र सिंह, कमलेस सिंह, फरमान सिद्दीकी  वासुदीन सिद्दीकी, धर्मेन्द्र कुमार इत्यादि कुर्सी रोड के बड़ी संख्या मे व्यापारी उपस्थित रहे। अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे ने कहा है व्यापारियों की समस्याओं को सरकार से मिलकर संशोधन।  कराने के लिए संगठन अपना पूरा प्रयास कर रहा है सरकार भी व्यापारियों की समस्याओं पर ध्यान दे रही है  व्यापारी को परेशान होने की जरूरत नहीं है जब बुलाया जाए तो समय पर सभी व्यापारी उपस्थित जरूर हो जाए

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने