जलालपुर, अंबेडकर नगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 132वीं कड़ी ने जलालपुर क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच नई ऊर्जा का संचार किया। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में इस प्रसारण को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्रकाश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस एपिसोड में मार्च माह को वैश्विक स्तर पर बेहद घटनापूर्ण बताते हुए विभिन्न चुनौतियों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि भारत अपने मजबूत वैश्विक संबंधों और पिछले एक दशक में बनी ताकत के दम पर इन चुनौतियों का डटकर सामना कर रहा है। नगर के विभिन्न बूथों पर भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि की अध्यक्षता में ‘मन की बात’ को सामूहिक रूप से सुना गया। इस अवसर पर विभिन्न बूथों से आए वरिष्ठ नेता राम किशोर राजभर, पंकज वर्मा, संजय सिंह, संजीव मिश्र, अमरनाथ सिंह, दीपक त्रिपाठी, सुरेंद्र सोनी, शुभम पांडे, प्रवीण गौड, विकास निषाद, सरिता निषाद, कृष्णा अग्रहरि, विनय सिंह, सुनील गुप्ता, मानिक चंद सोनी, सुरेश गुप्त, नृपेन्द्र कुशवाहा, विपिन कन्नौजिया, कृष्ण गोपाल गुप्ता, उमाकांत तिवारी, राकेश गुप्ता, आशीष सोनी, दिलीप यादव, सोनू गौड, दुर्गेश अग्रहरि, उत्तम उपाध्याय, सोनू गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता, गौरव उपाध्याय,आकाश अग्रहरि, रामवृक्ष भार्गव, आशाराम मौर्य, शिवम आर्या सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपाइयों में मन की बात प्रसारण को लेकर विशेष उत्साह
विकाश कुमार निषाद हिंदी संवाद
0
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know