बलरामपुर //रविवार को नगर के मेजर चौराहे के पास स्थित माउन्ट पेटेल्स प्ले पब्लिक स्कूल में परीक्षा परिणाम वितरित किया गया।
विद्यालय प्रबंधक अम्बरीष अवस्थी द्वारा संचालित विद्यालय माउंट पेटेल में आयोजित वार्षिक परिणाम वितरण कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिँह धीरू और एम एल के पीजी कॉलेज के प्राचार्य डा जे पी पाण्डेय रहे।
विद्यालय के परिणाम वितरण कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष ने नन्हे मुन्ने बच्चों को उनकी सफलता पर सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की,
मुख्य अतिथि धीरू सिँह ने कहा ये नन्हे मुन्ने बच्चे हमारे बलरामपुर के भविष्य है जो आने वाले समय में बलरामपुर को नवीन पहचान देकर हमसब का नाम रौशन करेंगे।
उन्होंने कहा ज्ञान की देवी मां सरस्वती की कृपा इन बच्चों पर आजीवन बनी रहे।वही एम एल के कालेज के प्राचार्य ने कहा परिणाम का बच्चों को बहुत इन्तजार रहता है। बेहतर परिणाम के लिए सबको बधाई। विद्यालय के कुशल प्रबंधन द्वारा बच्चों के विकास में बेहतर कार्य किया जा रहा है यह बड़े हर्ष का विषय है।
उक्त अवसर पर श्री देव कुमार मिश्रा जी, श्री शिव पूजन तिवारी जी, श्री डी पी सिंह जी, श्री परिमल शुक्ला जी, श्री तरुण जैन जी, श्री संजय शुक्ला जी, श्री सुरेश गुप्ता जी सहित नगर के अनेक अभिभावकगण, सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
उमेश चन्द्र तिवारी
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज़
बलरामपुर
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know