जलालपुर, अंबेडकर नगर : नवरात्रि का पावन पर्व अपने चरम पर है, और जलालपुर क्षेत्र के सभी प्रमुख देवी मंदिरों में आस्था का ऐसा उमड़-घुमड़ सैलाब आया कि पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। माँ के दरबार में हर तरफ सिर्फ और सिर्फ माँ का नाम गूंजा।
माँ दुर्गा और माँ चंद्रघंटा की आराधना से मंदिर परिसर गुंजायमान रहे। श्रद्धालुओं ने माँ के द्वार पर नतमस्तक होकर सुख, शांति और समृद्धि की मन्नतें माँगीं। भक्तों की इतनी भीड़ उमड़ी कि मानो सचमुच माँ के दरबार में ही सबका डेरा हो।
पुजारी अशोक पांडे बाबा ने माँ की अपार कृपा बताते हुए कहा कि इस बार श्रद्धालुओं का उत्साह पहले से कहीं अधिक देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि सभी मंदिरों में विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई जा रही है, और भक्तों की आस्था पूर्णतः माँ के चरणों में समर्पित है।
माँ दुर्गा जी और माँ शीतला जी का भव्य श्रृंगार और दिव्य सजावट व्यापारी दिशांत गुप्ता ने की, जिसे देख भक्तों के मन में अपार श्रद्धा का संचार हुआ। वहीं, नीरज जलालपूरी की टीम ने बनारस से मंगवाए गए विशेष फूलों से मंदिर को बेहद ही भव्य और आकर्षक स्वरूप प्रदान किया।
नीरज जलालपुरी ने बताया कि “बनारस से विशेष रूप से मंगवाए गए फूलों और पारंपरिक सजावट से इस बार मां के दरबार को भव्य स्वरूप दिया गया है। हमारी टीम का प्रयास रहता है कि मां का श्रृंगार और मंदिर परिसर ऐसा हो कि भक्तों की आस्था को दिव्यता का अनुभव हो। जो उत्साह श्रद्धालुओं में इस बार देखने को मिल रहा है, वह वाकई अद्भुत है। मां की कृपा सब पर बनी रहे, यही हमारी शुभकामना है।”
माँ की महिमा अपार है, उनके दरबार में हर मुराद पूरी होती है — यह विश्वास लेकर भक्त माँ की पूजा-अर्चना कर रहे हैं और पर्व की पावन बेला का रसास्वादन कर रहे हैं।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know