बलरामपुर- समाजसेवी युगल किशोर शुक्ल ने झीन्ने नाला पुल निर्माण की शुरुआत देखकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी और विधायक जी को आभार जताया। 
श्रावस्ती लोकसभा में विधानसभा तुलसीपुर के हरिहरगंज ललिया बनकटवा मार्ग के किलो मीटर 09 पर स्थित झीन्नें नाला पर पुल निर्माण की शुरुआत युगल किशोर शुक्ल ने देखकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को बहुत बहुत साधुवाद और धन्यवाद दिया साथ ही क्षेत्र के विधायक श्री कैलाश नाथ शुक्ल जी को भी धन्यवाद देकर आभार प्रकट किया पूर्व सांसद प्रत्याशी युगल किशोर शुक्ल बोले कि कई प्रयासों के बाद यह सफलता मिली है और यह भी बताया कि 11 फरवरी 2026 को मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन दिया था। और मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल पर ऑनलाइन मांग किया था जिसमें अधिशाषी अभियंता प्रांतीय खण्ड लोक निर्माण विभाग बलरामपुर कार्यालय द्वारा 10 मार्च 2026 को दूरभाष द्वारा अवगत कराया गया था कि हरिहरगंज ललिया बनकटवा अन्य जिला मार्ग के किलो मीटर 09 पर झीन्ने नाला डिप पर लघु सेतु निर्माण कार्य स्वीकृत है जिसका अनुबंध गठन कार्यवाही पूर्ण हो चुकी है शीघ्र ही कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा , जो आज दिनांक 16 मार्च 2026 को सुबह शुरु कर दिया गया है और अपने दूसरे मांग पर बताया गया है कि हरिहरगंज ललिया बनकटवा अन्य जिला मार्ग के किलो मीटर 11 पर स्थित लौकहवा डिप पर सेतु निर्माण कार्य को वित्तीय वर्ष 2025_26 जिला अधिकारी बलरामपुर द्वारा अनुमोदित जनपद की लघु सेतु निर्माण की कार्ययोजना में सम्मिलित कर लिया गया है जो क्रमांक 02 पर अंकित है कार्य का आगणन गठित कर मुख्यालय स्तर पर प्रेषित है कार्य की स्वीकृति वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता पर निर्भर है। कार्यस्थल पर उचित संकेतक बोर्ड लगा दिए गए हैं इस संबंध में सम्बंधित अवर अभियंता द्वारा 10 मार्च 2026 को दूरभाष द्वारा पूर्व सांसद प्रत्याशी लोकसभा श्रावस्ती युगल किशोर शुक्ल एडवोकेट को अवगत कराया गया था जिसकी लिखित ऑनलाइन आख्या बाद में प्राप्त हुआ था किन्तु आज झीन्ने नाला डिप पर पुल निर्माण कार्य की शुरुआत देखकर प्रसन्नता व्यक्त किया और क्षेत्र वासियों के लिए स्वर्णिम काल बताया है अपना क्षेत्र विकास के दिशा में आगे बढ़ रहा है और युगल किशोर शुक्ल ने अगले वित्तीय वर्ष में लौकहवा डिप पर पुल निर्माण की उम्मीद जताया है।

            हिन्दी संवाद न्यूज से
              रिपोर्टर वी. संघर्ष
                 बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने