उतरौला बलरामपुर- 15 मार्च दिन रविवार को समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय लोहिया भवन बलरामपुर में मान्यवर कांशीराम की जयंती जिला अध्यक्ष मणिक लाल कश्यप जी की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं ने मान्यवर कांशीराम जी को श्रद्धांजलि अर्पित और केक काटा, और एक दूसरे को मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
श्रावस्ती सांसद चौधरी रामशिरोमणि वर्मा जी ने अपने संबोधन में कहा कि मान्यवर कांशीराम की जयंती हर साल 15 मार्च को दलितों और शोषित वर्गों के लिए एक महत्वपूर्ण सामाजिक-राजनीतिक अवसर के रूप में मनाई जाती है। उन्होंने बहुजन समाज को राजनीतिक चेतना प्रदान की।
गैसड़ी विधायक माननीय राकेश यादव जी ने मान्यवर कांशीराम को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा देश हित में खुद को समर्पित किया। यह दिन बहुजन समाज को "जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी" के नारे को याद करने और उनके मिशन को आगे बढ़ाने का प्रतीक है।
कार्यक्रम का सफल व शानदार संचालन अंबेडकर वाहिनी जिला अध्यक्ष मनीष चंद सोनकर जी ने किया
इस अवसर पर सपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एस आई आर प्रभारी मसूद आलम खान जी, माननीय रमेश गौतम जी, पूर्व विधायक माननीय अब्दुल मसूद खान जी, पूर्व विधायक माननीय जागराम पासवान जी, प्रदेश सचिव ओंकार पटेल जी, पूर्व प्रत्याशी भानु त्रिपाठी जी, पूर्व जिला अध्यक्ष परशुराम वर्मा जी, राष्ट्रीय सचिव यूजन सभा कृष्ण कुमार गिहार जी, प्रदेश सचिव शत्रुघ्न वर्मा जी, पूर्व विधायक राम सागर अकेला जी, जिला उपाध्यक्ष परशुराम बौद्ध जी, गुरुदास सरोज जी, आनंद गौतम जी, सफ़ीउल्लाह खान जी, मोहिउद्दीन सिद्दीकी जी, विजय मौर्य जी, अरविंद यादव जी, मो उमर जी, कृष्ण कुमार यादव जी, प्रमोद यादव जी, सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know