बलरामपुर में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की दर्दनाक मौत
बलरामपुर जिले के बहराइच रोड स्थित धुसाह गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।धुसाह निवासी तीरथराम वर्मा (उम्र करीब 32 वर्ष), पुत्र संते वर्मा, इमली के पेड़ के नीचे खड़े थे। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही मौत हो गई।सूचना पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत एंबुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

उमेश चन्द्र तिवारी 
9129813351
हिन्दी संवाद न्यूज़ 
बलरामपुर 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने