नव संवत्सर पर दीपोत्सव की रोशनी में उजागर हुई तमसा नदी की दुर्दशा

नव संवतत्सर पर तमसा तट पर दीपोत्सव 


 जलालपुर, अम्बेडकर नगर।

हिन्दू नववर्ष संवत 2083 के अवसर पर कस्बे में आस्था और उल्लास का अनोखा संगम देखने को मिला। उष्मापुर स्थित शिवाला घाट पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से हवन-पूजन कर दीप प्रज्वलित किए। इस दौरान पूरा घाट दीपों की रोशनी से जगमगा उठा, जिससे वातावरण भक्तिमय और आकर्षक बन गया।


नव संवत्सर के उपलक्ष्य में पौराणिक तमसा नदी के तट पर आयोजित भव्य दीपोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का भी आयोजन किया गया, जिससे माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंग गया।


राष्ट्र की उन्नति हेतु हवन पूजन 


कार्यक्रम में भाजपा अयोध्या प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी, जिलामंत्री पंकज वर्मा, भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव मिश्रा, निवर्तमान अध्यक्ष देवेश मिश्रा, नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरी, सभासद अजीत निषाद, आशीष सोनी मनोनीत सभासद आसाराम मौर्य, सुरेश गुप्ता, विकास सोनकर, अरुण उपाध्याय, रामवृक्ष भार्गव समेत बड़ी संख्या श्रद्धालु उपस्थित रहे।


इस दौरान श्रद्धालुओं ने नदी की दुर्दशा पर गहरी चिंता जताई और उपस्थित जनप्रतिनिधियों से इसकी स्थिति सुधारने की मांग की। लोगों का कहना था कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम द्वारा सर्वेक्षण किए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस सुधार नजर नहीं आया है। जगह-जगह कूड़े-कचरे के ढेर और कस्बे के अधिकांश नालों का पानी सीधे नदी में गिरने के कारण इसका प्राकृतिक प्रवाह बाधित हो गया है।



श्रद्धालुओं की आस्था को मुंह चिढ़ाती नदी की गंदगी 


स्थानीय लोगों ने बताया कि कभी जीवनदायिनी मानी जाने वाली यह नदी अब गंदे नाले में तब्दील होती जा रही है और जलजनित बीमारियों का केंद्र बन चुकी है। उन्होंने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द से जल्द ठोस कदम उठाकर नदी की साफ-सफाई और पुनर्जीवन की मांग की



      Author 

Jeevan


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने