महराजगंज। जनपद के आनंदनगर क्षेत्र में गुरुवार को प्रशासन ने गैस एजेंसियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए छापेमारी की, जिसमें बड़ी अनियमितता उजागर हुई। उपभोक्ताओं की लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर एसडीएम शैलेंद्र गौतम और क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार के नेतृत्व में पूर्ति विभाग, बाट-माप विभाग व राजस्व टीम ने संयुक्त रूप से जांच अभियान चलाया।
जांच के दौरान आनंदनगर स्थित एक इंडियन गैस एजेंसी के गोदाम में 27 घरेलू गैस सिलेंडर संदिग्ध स्थिति में छुपाकर रखे मिले। खास बात यह रही कि उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध न होने की बात कही जा रही थी, जबकि गोदाम में पर्याप्त सिलेंडर मौजूद थे।
मौके पर मौजूद अधिकारियों ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए लेखपाल की देखरेख में सभी बरामद सिलेंडरों का वितरण जरूरतमंद उपभोक्ताओं के बीच कराया। साथ ही संबंधित गैस एजेंसी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू करने के निर्देश भी दिए गए।
इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र की अन्य गैस एजेंसियों में भी हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि उपभोक्ताओं को गुमराह करने, कालाबाजारी करने या वितरण में गड़बड़ी करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। आगे भी ऐसे मामलों में सख्त अभियान जारी रहेगा।
Priyanshu tripathij
जवाब देंहटाएंएक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know