गोण्डा, 19 मार्च 2026  -  क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देवीपाटन मण्डल, गोण्डा द्वारा उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत 21 मार्च 2026 को एक दिवसीय बृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला शहर के प्रतिष्ठित जिला पंचायत सभागार, गोण्डा में आयोजित होगा, जिसमें 25 से अधिक निजी एवं प्रतिष्ठित नियोजक भाग लेकर युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार के अवसर प्रदान करेंगे।

सहायक निदेशक (सेवायोजन) ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले में अभ्यर्थी ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से प्रतिभाग कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले सेवायोजन विभाग के रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के बाद अभ्यर्थी पोर्टल पर उपलब्ध रोजगार मेले की सूचना देखकर आवेदन कर सकेंगे।
रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, बीटेक, डिप्लोमा, आईटीआई एवं कौशल विकास मिशन के विभिन्न ट्रेडों से उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। सभी प्रतिभागियों से अपील की गई है कि वे अपने समस्त शैक्षिक प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियां, बायोडाटा एवं चार पासपोर्ट साइज फोटो के साथ 21 मार्च को प्रातः 10 बजे आयोजन स्थल पर समय से पहुंचना सुनिश्चित करें।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि रोजगार मेले में शामिल होने के लिए किसी प्रकार का यात्रा व्यय देय नहीं होगा। यह आयोजन युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, जिससे बड़ी संख्या में बेरोजगार अभ्यर्थियों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

             हिन्दी संवाद न्यूज से
               रिपोर्टर वी. संघर्ष
                 बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने