Ethical Research Integrity and Academic Responsible Publishing: Global Perspectives” का लखनऊ में मुख्यमंत्री Yogi Adityanath द्वारा विमोचन
बलरामपुर/लखनऊ।
मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर के शोध एवं विकास प्रकोष्ठ द्वारा 21–22 जनवरी 2026 को आयोजित दो दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला के निष्कर्षों को “Ethical Research Integrity and Academic Responsible Publishing: Global Perspectives” पुस्तक में संकलित किया गया है, जिसका विमोचन लखनऊ में मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने किया।
कार्यशाला का उद्देश्य शोधार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को शोध एवं प्रकाशन में नैतिकता, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को वैश्विक नैतिक मानकों के पालन के लिए प्रेरित किया गया।
पुस्तक के प्रधान संपादक प्रो. रवि शंकर सिंह (कुलपति) एवं संपादक डॉ. बसंत कुमार हैं, जिनके मार्गदर्शन में इस महत्वपूर्ण कार्य को मूर्त रूप दिया गया।
उमेश चन्द्र तिवारी
हिंदी संवाद न्यूज़
उत्तर प्रदेश
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know