लोनी! बबलू गर्ग ब्यूरो चीफ हिंदी संवाद न्यूज़

ट्रॉनिका सिटी पुलिस ने छ माह से फरार चल रहा धोखाधडी व फर्जी कागजात तैयार कर भूखंड बेंचने वाला भूमाफिया को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 
एसीपी सिधार्थ गौतम ने बताया कि 19 अक्टूबर 2025 को फरमान नामक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी पुलिस ने चार भूमाफियाओं के विरुद्व कार्रवाई कर दी थी पर अफजल छह माह से फरार था पुलिस इसकी तलाश में थी कि शनिवार 28 मार्च गिरफ्तार कर लिया। फरमान का आरोप था कि अफजल व इसके साथियों ने जालसाजी कर 100 बर्ग गज  भूखंड के फर्जी कागजात तैयार कर फरमान को  अफजल पुत्र मुनीम ने बेंच दिया था। अफजल का भूमाफिया गेंग है इसके कई साथी भोले भाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर प्लाट के नाम पर कई कई लाख रूपए की ठगी करते हैं अफजल के साथी नूरहसन भाटी, अरशद, मोइन, नाजिम है अफजल पुलिस की गिरफ्त से बाहर था कि शनिवार को अफजल पुलिस की गिरफ्त में आ गया और कार्रवाई कर पुलिस ने जेल भेज दिया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने