बलरामपुर- प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के नव वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
इस अवसर पर उपस्थित मा० जनप्रतिनिधिगण , अधिकारियों एवं नागरिकों द्वारा मा० मुख्यमंत्री जी का वर्चुअल संबोधन सुना गया।
कार्यक्रम में मा० विधायक बलरामपुर सदर पल्टूराम, मा० विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला तथा मा० जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री आरती तिवारी , मा० अध्यक्ष नगर पालिका बलरामपुर धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, मा० जिलाध्यक रवि मिश्रा द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं चेक वितरित किए गए। साथ ही मा० जनप्रतिनिधियगण द्वारा सरकार की जनहितकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर आयोजित पत्रकार वार्ता में मा० विधायक बलरामपुर सदर  पल्टूराम ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी एवं प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशन और नेतृत्व में जनपद विकास की नई गति प्राप्त कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और आज बेटियां रात्रि के समय भी सुरक्षित वातावरण में आवागमन कर सकती हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। युवाओं को कौशल विकास से जोड़कर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि फरवरी 2016 में प्रदेश की बेरोजगारी दर 18 प्रतिशत थी, जो वर्तमान में घटकर 2.21 प्रतिशत रह गई है।
मा० विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित में सतत कार्य कर रही है, जिससे खेती अधिक उन्नत हुई है और किसान समृद्धि की ओर अग्रसर हैं। इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी प्रदेश सरकार ने अभूतपूर्व कार्य किए हैं। बड़ी संख्या में महिलाओं की पुलिस में भर्ती की गई है तथा ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। लखपति महिला योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त बन रही हैं।
कार्यक्रम के दौरान सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास संबंधी पहलों की जानकारी भी आमजन को उपलब्ध कराई गई। 
मा० जनप्रतिनिधियगण ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस दौरान डीएम विपिन कुमार जैन, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता, प्रतिनिधि मा० जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम मनोहर तिवारी , मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, डीसी मनरेगा, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

                   हिन्दी संवाद न्यूज से
                    रिपोर्टर वी. संघर्ष
                       बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने