गोण्डा /रूपईडीह ब्लॉक के पास पिपरा बाजार मे उत्कर्ष बाजार फाउंडेशन एवं सिद्धि विनायक स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिपरा बाजार गोण्डा (उत्तर प्रदेश) के संयुक्त तत्वाधान में  राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें कई शिक्षक प्रोफेसर और शिक्षविद उपस्थित हुए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे  बृजभूषण शरण सिंह, पूर्व भारतीय कुश्ती संघ अध्यक्ष, पूर्व सांसद कैसरगंज, ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यायक कटरा बावन सिंह  ने की।
इस अवसर पर डॉ ओ पी मिश्रा प्रबंधक सिद्धि विनायक पी. जी. कॉलेज, सिद्धि विनायक कॉलेज ऑफ फार्मेसी पिपरा बाजार गोण्डा, रामाकांत मिश्रा प्रबन्धक किसान इण्टर कालेज सोनापार बराराय गोण्डा, राजेश कुमार मिश्रा (अन्ना) निदेशक किसान इण्टर कॉलेज सोनापार बराराय गोण्डा, अन्य अध्यापक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। 

इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में सभी अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त किए और छात्रों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
 साथ ही सिद्धि विनायक महाविद्यालय पिपरा बाजार गोंडा में बहुउद्देशीय नव निर्मित कक्ष का लोकार्पण एवं 
"ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च शिक्षा के परिदृश्य " विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ माननीय पूर्व संसद   श्री बृज भूषण शरण सिंह जी  नेता जी, कटरा विधायक माननीय बावन सिंह जी, प्राचार्य एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर डॉ जे पी पाण्डेय , महाविद्यालय प्रबंधक डॉ ओ पी मिश्र,उत्कर्ष फाउंडेशन सचिव डॉ रामानंद  एवं अन्य अतिथियों द्वारा अपने विचार रखे गए।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने